अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बनारस में शनिवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और शाम को चांद का और चलनी की ओट से अपने पति का दीदार कर व्रत तोड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूरे सोलह शृंगार में विधि विधान से पूजा की, बड़ों का आशीर्वाद लिया। चंद्र देव को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत पूरा किया। करवाचौथ का व्रत था तो शृंगार में तो वैसे भी कोई कमी नहीं छोड़नी थी।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
कुछ सुहागिनें लाल जोड़े में तो कुछ शादी के लहंगे में तैयार हुईं। सुहागिनों का साज शृंगार देखकर तो एकबारगी चांद भी शरमा गया। दिन भर व्रत के बाद शाम से ही सजने संवरने की तैयारी शुरू हो गई। कई महिलाएं तो करवाचौथ के इस दिन को खास बनाने के लिए पार्लर से तैयार हुईं।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
ये उत्साह पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली नई नवेली सुहागिनों में खास तौर पर रहा। पूजा के दौरान सुहागिनों ने करवाचौथ की कथा सुनीं। कई जगहों पर सामूहिक तौर पर महिलाओं ने करवाचौथ की पूजा की। पतियों ने तोहफे देकर उन्हें खुश भी किया।
पूजा के बाद कई लोगों ने आउटिंग का प्लान भी बनाया। उधर, सोशल मीडिया पर भी करवाचौथ की धूम रही। करवाचौथ के फोटो और वीडियो फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर वायरल होते रहे। पति के साथ सेल्फी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा की गईं।