फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कंगना रनौत की तस्वीरें: बाबा का दर्शन किया, नाव में बैठ 84 घाटों को निहारा; चाय पी और चाट खाया

Tue, 25 Nov 2025 10:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद कंगना रनाैत ने मीडिया से बातचीत की। कंगना के आने की खबर लगते ही मंदिर परिसर के बाहर फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस बीच, कंगना ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
1 of 8
काशी में अपने फैंस का अभिवादन करतीं कंगना रनौत। - फोटो : संवाद
Kangana Ranaut Kashi Visit: भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि बाबा का मंदिर हमें भव्य रूप में मिले, जैसा कि वह पहले हुआ करता था। वह उसी स्वरूप में रहे जैसा कि हम काशी के बारे में पुराणों में पढ़ा करते थे। उन्होंने कहा अयोध्या राममंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए पूरे देश की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 

वह सोमवार को विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने पहुंचीं थीं। कंगना ने कहा कि रामराज में जो होता था वह आज दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे और इसे पूरी दुनिया देखेगी। 

उन्होंने कहा कि काशी अब भव्य रूप में नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ने हमेशा से कहा कि यह उनकी मां है। विश्वनाथ कॉरिडोर बहुत ही भव्य बना है। टीएमसी के एक विधायक की तरफ से कोलकाता में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की बात पर कंगना ने कहा कि हम यहां आए हैं, हम हर धर्म का सम्मान करते हैं। मस्जिद हम बनाएंगे लेकिन वहां नहीं जहां मंदिर था या मंदिर है। इसका ध्यान हर संप्रदाय को रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
चाट खाकर नाव से किया सैर-सपाटा। - फोटो : संवाद
लिया चाट का स्वाद, पी कुल्हड़ वाली चाय
कंगना रनौत ने काशी की गलियों में भ्रमण भी किया। कंगना ने बनारसी चाट का लुत्फ उठाया और कुल्हड़ वाली चाय भी पी। विश्वनाथ गली में खरीदारी भी की। इससे पहले उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह ही कतारबद्ध होकर बाबा कालभैरव के दर्शन किए। इसके बाद वह लक्सा स्थित दीना चाट भंडार पहुंचीं। उन्होंने वहां चाट का स्वाद लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
मूर्तियों की खरीदारी भी की। - फोटो : संवाद
दुकानदार शुभम ने बताया कि कंगना को टिकिया और छोले का स्वाद पसंद आया। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा सुपर चाट टिक्का। कंगना ने अपनी यात्रा को पूरी तरह से धार्मिक बताते हुए कहा कि आत्मिक शांति व साधना के लिए आई हैं। बनारस में आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। 

4 of 8
सुरक्षा के बीच काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं कंगना। - फोटो : संवाद
गंगा के तट पर कंगना ने दीप जलाकर दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि
वाराणसी। मशहूर अभिनेता और हिंदी फिल्मों के ही मैन धर्मेंद्र के निधन से काशी में भी शोक है। उनके चाहने वालों ने अपने चहेते अभिनेता के निधन पर शोक जताया। सोशल मीडिया के साथ ही गंगा के तट पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में दीपदान करके अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। सोमवार की शाम को सांसद कंगना रनौत दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। 
विज्ञापन

5 of 8
मूर्तियों के बनावट के बारे में ली जानकारी। - फोटो : संवाद
गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली मां गंगा की आरती में दो मिनट का मौन रखा गया। कंगना रनौत ओर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा समेत सातों अर्चकों व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दीपदान किया। सभी ने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से अभिनेता धर्मेंद्र की आत्मा की शांति की कामना की। 
विज्ञापन

6 of 8
काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन। - फोटो : संवाद
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षाकर्मियों को रास्ता बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कंगना ने भी निराश नहीं किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे भी लगाए। "कंगना रनौत ने अपने इस दौरे को बेहद निजी और आध्यात्मिक बताया है। 
विज्ञापन

7 of 8
शाम में गंगा आरती का भी हिस्सा बनीं कंगना। - फोटो : संवाद
सांसद बनने के बाद यह उनका खास काशी दौरा था जहां उन्होंने बाबा से आशीर्वाद लिया। हालांकि, उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि काशी की संकरी गलियों में भी फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

8 of 8
चाट की दुकान पर सांसद कंगना रनौत। - फोटो : संवाद
शिव की नगरी काशी में आज सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत शिव भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। कंगना विशेष दर्शन पूजन के लिए वाराणसी पहुंचीं। काशी की परंपरा को निभाते हुए उन्होंने सबसे पहले 'काशी के कोतवाल' बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें