बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत 'झांसी की रानी' बनना ही नहीं दिखना भी चाहती है। अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने बिना बॉडी डबल के बिना तलवारबाजी का दृश्य शूट किया और दुर्भाग्य से घायल हो गई। बनारस में भी कंगना ने कुछ इसी तरह का बिंदास अंदाज दिखाया था। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : अमर उजाला
कंगना ने 'माणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' का पोस्टर वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर लांच किया था। इस फिल्म को लेकर कंगना काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। पोस्टर के लांचिंग के बाद कंगना ने पूरी विधि विधान से पांच ब्राह्मणों के साथ रोजाना होने वाली गंगा आरती से पहले गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
3 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यह बिंदास अभिनेत्री पूरे पारम्परिक वेशभूषा में नजर आयी थीं। यही नहीं आमतौर पर गंगा स्नान से बचने वाली अभिनेत्रियों से अलग कंगना ने गंगा की अविरल धारा में पांच डुबकी भी लगाई थीं । यह फिल्म झांसी के रानी लक्ष्मी बाई के बायोपिक पर आधारित हैं जिसमें कंगना लक्ष्मीबाई का रोल प्ले कर रही हैं।
4 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ कर ईश्वर से अपनी फिल्म की सफलता के लिए कामना किया था। जब वो डुबकी लगा रही थी तो चारों ओर से उनका स्वागत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया जा रहा था। इसके जवाब में कंगना ने भी हर-हर महादेव का नारा लगाया और काशी की इस परंपरा को बनाए रखा।
कंगना की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म का बनारस से गहरा संबंध है। दरसअल झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म काशी के भदैनी मोहल्ले में सन् 1828 में हुआ था। उनके बचपन का नाम माणिकर्णिका था इस कारण गीतकार प्रसून जोशी और शंकर एहसान लॉय के साथ कंगना ने काशी के सबसे प्राचीन घाट दशाश्वमेध पर इस फिल्म का 20 फुट लंबा पोस्टर जारी किया था।