फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हादसा, पांच की मौत: 'मोड़ पर भी कम नहीं की बस की रफ्तार, डिवाइडर पर चढ़ी और...', घायलों की आपबीती

Sat, 31 May 2025 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार बस पलटने से पांच की मौत हो गई, 14 घायल की सूचना पर लोग हादसे की वजह जानने के लिए जुटे रहे। घायलों का कहना था कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी।
विज्ञापन
1 of 12
Jaunpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी। 

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस सीधी कराकर घायलों को बाहर निकाला और यातायात शुरू कराया। वहीं, जिला चिकित्सालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने घायल यात्रियों का हाल जाना। 
विज्ञापन

2 of 12
जौनपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद
एक निजी बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर-बदलापुर पड़ाव के लिए चलती है। कलीचाबाद निवासी बस चालक समरजीत पाल (50) और बदलापुर के चवरी लेदुका निवासी परिचालक कालीचरन यादव (40) सुबह बस लेकर जौनपुर के लिए चले थे। 52 सीट वाली बस में 40 सवारियां थीं। पुलिस के अनुसार, चकपटैला गांव के अंडरपास के पास चालक ने तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 12
जौनपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद
डिवाइडर पर चढ़कर बस दाहिनी तरफ पटरी पर पलट गई। चालक हादसे के बाद भाग गया। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया, तब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी थी। एक यात्री ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 14 घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पर उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया।

4 of 12
रानाथ गौतम की मौत के बाद बिलखते पत्नी और बेटा - फोटो : संवाद
मोड़ आने पर भी नहीं कम की बस की रफ्तार
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार बस पलटने से पांच की मौत हो गई, 14 घायल की सूचना पर लोग हादसे की वजह जानने के लिए जुटे रहे। घायलों का कहना था कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। मोड़ आने पर भी बस चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दाहिने तरफ पलट गई। इसके बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन

5 of 12
हादसे में घायल अंकित - फोटो : संवाद
चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर बस हादसा-घायलों की आपबीती
बस से जौनपुर आ रहे थे। चालक बस तेज रफ्तार में चला रहा था। अचानक मोड़ आने पर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद झटके से बस पलट गई। इससे उनके दोनों हाथ दब गए थे। लोगों ने बस थोड़ा उठाया तब जाकर वह निकला। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से नौपेड़वा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। अंकित, मसनपुर बदलापुर। 
विज्ञापन

6 of 12
हादसे में घायल पुष्पा - फोटो : संवाद
बस से किसी काम से जौनपुर के लिए आ रही थीं। रास्ते में बस पलट गई। घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर देखा आसपास भीड़ लगी है। उन्हें बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।-पुष्या, मसनपुर बदलापुर। 

 
विज्ञापन

7 of 12
हादसे में घायल ज्योति - फोटो : संवाद
वह बस में सवार होकर दवा लेने के लिए जौनपुर जा रही थी। बस ज्यादा तेज गति से जा रही थी। स्टीयरिंग फेल होने से बस पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वह बेहोश हो गई। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया, वहां उनका इलाज हो रहा है। ज्योति, वेलावां लेदुका बदलापुर। 


 

8 of 12
हादसे में घायल उत्तम निषाद - फोटो : संवाद
वह दीवानी न्यायालय में तारीख के लिए जौनपुर जा रहे थे। बस की रफ्तार बहुता ज्यादा थी। अचानक बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड की सड़क पर चली गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस वाले निकालकर स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उत्तम निषाद, मछलीगांव बदलापुर। 

 

9 of 12
हादसे में घायल इन्द्रपाल गुप्ता - फोटो : संवाद
वह कचहरी आ रहे थे। पता नहीं घटना कैसे हुई। अचानक तेज आवाज के साथ बस पलटने के कारण दुर्घटना हो गई। वो बेहोश हो गए। कौन निकाला, कैसे अस्पताल पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। -इंद्रपाल गुप्ता, करनपुर लेदुका बदलापुर। 

10 of 12
मृतक महिला सुशीला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बस हादसे में इन यात्रियों की हुई मौत
सुशीला यादव (65) पत्नी लालजी यादव निवासी सलेखनपुर बदलापुर जौनपुर। 
संध्या शर्मा (26) पत्नी विजय शर्मा निवासी बक्शा जौनपुर। 
कालीचरन यादव (36) पुत्र विंध्याचल यादव निवासी चवरी बदलापुर जौनपुर। 
नेमा देवी (60) पत्नी परदेशी प्रसाद निवासी गोपीपुर जफराबाद जौनपुर। 
राजनाथ गौतम (60) पुत्र बंशी निवासी कटहरी लेदुका बदलापुर जौनपुर। 

 

11 of 12
मृतक संध्या शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ये हैं घायल 
पुष्पा (35) पत्नी दिनेश मसनपुर बदलापुर। 
अंकित (18) पुत्र दिनेश मसनपुर बदलापुर। 
उत्तम निषाद (50) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी मछलीगांव बदलापुर। 
ज्योति (40) पत्नी श्याम सिंह निवासी बेलावां लेदुका बदलापुर। 
इंद्रपाल (60) पुत्र भकल्लू निवासी करनपुर लेदुका बदलापुर। 
देवी प्रसाद (56) पुत्र कुंदन सिंह निवासी मछलीगांव बदलापुर। 
अभय लाल (61) पुत्र शोभनाथ निवासी देवरायपुर बदलापुर। 
रविराम (75) पुत्र विपतराम बनगांव देवापुर। 
सुनीता (36) पत्नी अखिलेश निवासी मई। 
लालता प्रसाद (72) पुत्र दयाराम। 
अभिषेक शर्मा (17) निवासी गुतवन। 
अधिवक्ता रमाशंकर निवासी घनश्यामपुर । 
विज्ञापन

12 of 12
घायलों का हाल जानते हुए पुलिस अधीक्षक - फोटो : संवाद
बदलापुर से जौनपुर जा रही निजी बस पलटने की सूचना पौने नौ बजे पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में लग गई। क्रेन से बस सीधी कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 14 घायल हैं। कुछ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा व जिला चिकित्सालय भेजा गया। - डॉ. कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर। 


यह भी पढ़ें: यूपी में पांच की मौत: इसलिए जौनपुर आ रहे थे राजनाथ... रास्ते में मिली मौत; कोई कोर्ट तो कोई लेने जा रहा था दवा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें