फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच की मौत: इसलिए जौनपुर आ रहे थे राजनाथ... रास्ते में मिली मौत; कोई कोर्ट तो कोई लेने जा रहा था दवा

Sat, 31 May 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
1 of 14
Jaunpur Road Accident - फोटो : संवाद
जौनपुर के बक्शा थाना इलाके के चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे हुए बस हादसे में पांच जिंदगियां काल के गाल में समा गई तो करीब 14 लोग घायल हो गए। बदलापुर के कटहरी निवासी मृतक राजगीर राजनाथ गौतम जहां बेटे का ऑपरेशन कराने जौनपुर आ रहे थे, क्या पता था कि अस्पताल पहुंचने से पहले मौत उनका इंतजार कर रही है। वहीं सिरकोनी के गोपी निवासी नेमा देवी अपनी बहन के घर से मायके आ रही थी। 

राजनाथ गौतम के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री चंद्रा (24), छोटी पुत्री अंतिमा (10) है तो पुत्र हरिश्चंद्र (20), फूल कुमार (18), अमृतलाल (16) है। घटना के चार घंटे के बाद राजनाथ की पत्नी और बच्चे जिला चिकित्सालय पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान करवाई गई, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
 
विज्ञापन

2 of 14
रानाथ गौतम की मौत के बाद बिलखते पत्नी और बेटा - फोटो : संवाद
पुत्र हरिश्चंद्र और पत्नी सभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। 28 मई को सड़क हादसे में पुत्र अमृतलाल का पैर टूट गया था। बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को ऑपरेशन होना था।
 
विज्ञापन

3 of 14
मृतक राजनाथ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इसी वजह से राजनाथ बस से जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही वे काल के गाल में समा गए। राजनाथ अपनी पत्नी और चार पुत्रों के साथ गांव के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। गरीबी के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं करा सका। सबसे बड़ी पुत्री चंद्रा का विवाह कराया था। 

4 of 14
मृतक नेमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बस दुर्घटना में मृतक नेमा देवी (55) पत्नी परदेशी गौड़ सिरकोनी ब्लॉक के गोपीपुर गांव की रहने वाली थीं। उनका परिवार 20 साल से टाटा जमशेदपुर में रहता था। शादी या समारोह में ही गांव आना होता था। नेमा देवी कुछ दिन पूर्व अपने पति और पौत्र के साथ अपने मायके केराकत आई थी। वे वहां से अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शाहगंज गई थी।
विज्ञापन

5 of 14
मृतक महिला सुशीला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
वहां से लौटकर बदलापुर के रामनगर स्थित अपनी बहन के घर गई। उनसे मिलकर वह वापस अपने मायके केराकत जा रही थी। रास्ते में बस दुर्घटना में मौत हो गई। उनके दो पुत्र, बहुएं, पौत्र तथा दो पुत्रियां है। घटना में नेमा देवी की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी घटना स्थल पहुंच गए। 
विज्ञापन

6 of 14
मृतक कालीचरन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हादसे की जांच कराकर दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीएम जौनपुर
बस हादसे के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी डा. कौस्तुभ कुमार ने मरीजों के उपचार की व्यवस्था देखी। डीएम ने कहा कि सड़क हादसे की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

7 of 14
मृतक संध्या शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में घायलों के चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। घटना की ऑडिट कराई जा रही है। एनएचएआई के इंजीनियर को बुलाया गया है कि घटना का अध्ययन कर जानकारी दी जाए कि किस कारण हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण या फिर चालक व परिचालक की लापरवाही से घटना हो सकती है। 

 

8 of 14
जौनपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद
परिवहन विभाग की तरफ से डग्गामार वाहनों व प्राइवेट वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाता है। एसडीएम जांच कर बताएंगे कि बस की परमिट है या नहीं। घायलों की चिकित्सा और मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।

9 of 14
जौनपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद
जौनपुर में तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पांच की मौत, 14 घायल 
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी। 
 

10 of 14
हादसे में घायल इन्द्रपाल गुप्ता - फोटो : संवाद
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस सीधी कराकर घायलों को बाहर निकाला और यातायात शुरू कराया। वहीं, जिला चिकित्सालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने घायल यात्रियों का हाल जाना। एक निजी बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर-बदलापुर पड़ाव के लिए चलती है।

 

11 of 14
हादसे में घायल पुष्पा - फोटो : संवाद
कलीचाबाद निवासी बस चालक समरजीत पाल (50) और बदलापुर के चवरी लेदुका निवासी परिचालक कालीचरन यादव (40) सुबह बस लेकर जौनपुर के लिए चले थे। 52 सीट वाली बस में 40 सवारियां थीं। पुलिस के अनुसार, चकपटैला गांव के अंडरपास के पास चालक ने तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया। 

12 of 14
हादसे में घायल ज्योति - फोटो : संवाद
डिवाइडर पर चढ़कर बस दाहिनी तरफ पटरी पर पलट गई। चालक हादसे के बाद भाग गया। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया, तब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी थी। एक यात्री ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 14 घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पर उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया।

 

13 of 14
हादसे में घायल उत्तम निषाद - फोटो : संवाद
बस हादसे में इन यात्रियों की हुई मौत
सुशीला यादव (65) पत्नी लालजी यादव निवासी सलेखनपुर बदलापुर जौनपुर। 
संध्या शर्मा (26) पत्नी विजय शर्मा निवासी बक्शा जौनपुर। 
कालीचरन यादव (36) पुत्र विंध्याचल यादव निवासी चवरी बदलापुर जौनपुर। 
नेमा देवी (60) पत्नी परदेशी प्रसाद निवासी गोपीपुर जफराबाद जौनपुर। 
राजनाथ गौतम (60) पुत्र बंशी निवासी कटहरी लेदुका बदलापुर जौनपुर। 

 
विज्ञापन

14 of 14
घायलों का हाल जानते हुए पुलिस अधीक्षक - फोटो : संवाद
बदलापुर से जौनपुर जा रही निजी बस पलटने की सूचना पौने नौ बजे पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में लग गई। क्रेन से बस सीधी कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 14 घायल हैं। कुछ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा व जिला चिकित्सालय भेजा गया। - डॉ. कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर। 

यह भी पढ़ें: जौनपुर में हादसा, पांच की मौत: 'मोड़ पर भी कम नहीं की बस की रफ्तार, डिवाइडर पर चढ़ी और...', घायलों की आपबीती



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें