पुलिस लाइन में उमड़े भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
तुलसी महारानी व श्री नृसिंह और चैतन्य महाप्रभु की गौर आरती हुई। हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया गया। बच्चों ने नृत्य नाटिका से प्रभु को रिझाया। वृंदावन, नैमिषारण्य, बक्सर आदि शहरों से आए भक्तों ने दर्शन-पूजन कर भक्ति भाव में विभोर होकर नृत्य किया। मां अन्नपूर्णा मंदिर, मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधा माधव मंदिर, तुलसी घाट आदि मंदिरों में कान्हा की झांकी सजाकर पूजन-अर्चन हुआ।