वाराणसी में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ से प्रभावित गांवों में रामपुर ढाब, मोकलपुर, गोबरहा, लक्ष्मीसेंपुर, दुदुवा, पिपरी, टेकुरी, चितौनी, तड़िया, कोटवा, कोरौत, धरहरा, लुठा और अंबा शामिल हैं। प्रशासन ने इन 14 गांवों को कृषि प्रभावित श्रेणी में दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभावित 227 किसानों की करीब 250 बीघा फसल प्रभावित हुई है। रिपोर्ट में भूमि कटाव का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए अब फसल क्षति के आकलन और राहत की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।