बीते कई दिनों से रिमझिम बारिश के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह रिमझिम बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो उमसभरी गर्मी शुरू हो जाती थी। दोपहर बाद उमस से लोगों का बुरा हाल था। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिली। आखिरकार शुक्रवार को दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश शाम तक रुक-रुक बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के दौरान छाए अंधेरे में लाइट लगाकर गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
इधर बारिश से जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झमाझम के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के दौरान गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से गर्मी से तो लोगों को निजात मिली, लेकिन आने-जाने वालों का बुरा हाल रहा।
4 of 5
बारिश के दौरान छाए अंधेरे में लाइट लगाकर गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लहुराबीर, ढेलवरिया, चौकाघाट, मंडुवाडीह के कई मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।