टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्म दिल्ली के एक फार्म हाउस पर पूरी होगी। इस शादी में भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह समेत टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शरीक होंगे।
विज्ञापन
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
2 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं।
विज्ञापन
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
3 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
बीते 19 जून को दिल्ली में ही आयोजित एक समारोह में दोनों की मंगनी हुई थी। ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी। वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
4 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
यहीं मैच के दौरान प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी। वे उनके दमदार खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वे प्रतिमा को दिल दे बैठे।
विज्ञापन
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
5 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया। इसकी तस्दीक प्रतिमा की बड़ी बहन आकांक्षा भी करती हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले मेहंदी की रस्म होगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
6 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वर और वधू दोनों पक्ष के चुनिंदा मेहमान भी मौजूद रहेंगे। प्रतिमा की बड़ी बहन दिव्या ने बताया कि शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
7 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
महंनी के बाद पिछले दिनों ईशांत वाराणसी आए थे। इस दौरान उन्होंने सुबहे बनारस का नजारा लिया। मंगेतर प्रतिमा की फैमिली के साथ उन्होंने उन्होंने यह टूर इंज्वाय किया। शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शरीक हुए। गंगा आरती देख वे अभिभूत हो गए। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल करार दिया था।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
8 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर पीएम नरेंद्र मोदी को शादी में शामिल होने का न्यौता दिया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ईशांत की ससुराल वाराणसी से सांसद हैं।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
9 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
इस मुलाकात के बाद प्रतिमा सिंह ने ट्वीट कहा था कि यह उनके जीवन के सबसे यादगार घटनाओं में से एक हैं। समय देने के लिए धन्यवाद । हमें आप पर गर्व है।
प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं। जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भी राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। इकलौता भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। इनके पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।