फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की गलियों में गमछा बांधकर घूमे 'बनारसी दामाद' ईशांत शर्मा, तस्वीरें वायरल

Sun, 25 Jun 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चार दिन तक अपनी ससुराल बनारस में रहे और यहां के विश्व प्रसिद्ध घाटों और गलियों का आनंद लिया। बनारस से जाते समय ईशांत एक खास गिफ्ट भी अपने साथ दिल्ली ले गए। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर ईशांत शर्मा अपनी पत्नी और बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ मंगलवार को रीवा से बनारस पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बनारस के विश्व प्रसिद्ध घाटों और गलियों का आनंद लिया।
विज्ञापन

3 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
ईशांत को लोग दूर से ही पहचान ले रहे थे, इसलिए उन्होंने मुंह पर गमछा बांध लिया। गमछा बांधे उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ईशांत शर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह के जौनपुर स्थित ननिहाल भी गए।

4 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा का ननिहाल जौनपुर के नारायणपुर गांव में है। इस दौरान बास्केटबाल खिलाड़ी और प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह दक्षिण कोरिया से आई हुई थी। ईशांत ने उनके साथ जमकर मस्ती की। ईशांत को बनारस की मिठाइयां इतनी भा गईं कि वे भारी मात्रा में इसे अपने साथ शुक्रवार को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

5 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा सिंह का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। सिंह सिस्‍टर्स के नाम से मशहूर पांच बहनों में वह सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी। वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहीं मैच के दौरान प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी।
विज्ञापन

7 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
वे उनके दमदार खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वे प्रतिमा को दिल दे बैठे। फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया। इसकी तस्दीक प्रतिमा की बड़ी बहन आकांक्षा भी करती हैं।   
विज्ञापन

8 of 8
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं। जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भी राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। इकलौता भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। इनके पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें