फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में गजलों की कशिश के बीच फैशन का जलवा, बनारसी परिधानों की धूम

Sun, 25 Jun 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गजलों की कशिश के साथ बनारसी परिधानों के फैशन का जलवा शनिवार को छा गया। मुंबई के मशहूर गजल गायक जसविंदर सिंह के सुरों पर बनारसी वस्त्रों पर आधारित फैशन डिजाइनर मिती बग्गा के वस्त्रों का अनूठा संग्रह हर किसी को आकर्षित करता रहा।
विज्ञापन

2 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मिती के डिजाइन किए वस्त्रों में सज-धज कर पहुंचे मेहमानों ने फैशन डिजाइनिंग पर आधरित किताब का विमोचन भी किया। सनबीम वरुणा के परिसर में निदेशक दीपक मधोक, भारती मधोक ने दीप प्रज्ज्वलन कर शाम-ए-गजल को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ सुरों की खनक गूंजने लगी और शाम गजलों की कशिश में भीगते लम्हों के साथ आगे बढ़ने लगी। गजल गायक जसविंदर के मंच पर पहुंचने के साथ ही तालियों की बौछार गूंजने लगी। उन्होंने शुरुआत की- यूं तो क्या-क्या नहीं आता...।

4 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
फिर, दिल को थामा उनका दामन थाम के.../जो किसी पर फिदा नहीं होता..../ दिल को कुछ अपनी खबर न लगे.../आज जाने की जिद न करो मेरे पहलू में बैठे रहो.../ तुमको देखा तो ये ख्याल आया.../ हजारों ख्वाहिशें ऐसी..../ ये दौलत भी ले लो.../ कल चौदहवीं की रात... जैसी गजलों की एक से बढ़कर ए बानगी जसविंदर पेश करते गए।  
विज्ञापन

5 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
आयोजन के दौरान गजल गायक जसविंदर के अलावा दुबई से आईं ओजस्वी राजे के अलावा छह युवक और छह युवतियों ने फैशन डिजाइनर मिती बग्गा के डिजाइन किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मिति ने बनारस के बुनकरों की बेहतरी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fashion show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मिती ने कहा कि फैशन की दुनिया की ओर बड़ी तादाद में युवा रुख कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर अमेरिका, इंगलैंड तक बनारसी साड़ी और यहां के परिधानों की मांग बढ़ी है। ऐसे में फैशन पर काम करने वाले डिजाइनर बनारस के बुनकरों को काम देकर उनकी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं। इसके लिए फैशन डिजाइनरों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें