कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात रहे बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने रविवार दोपहर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएमएस राजेश अग्रवाल ने बताया कि आईपीस सुरेंद्र ने रीजेंसी अस्पताल में रविवार को 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। आईपीस की मौत की सूचना मिलते ही समूचा पुलिस विभाग व परिजन शोक में डूब गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पांच दिनों से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे आईपीस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कानपुर में कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लगातार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र दास के साथी उनको बचाने के लिए दिन-रात जद्दोजहद कर रहे थे। यूपी, दिल्ली में एक्मो मशीन नहीं मिली तो साथियों ने मशक्कत कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से मुंबई से मशीन और डॉक्टरों की टीम चार्टर प्लेन से बुलाई।
4 of 7
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रीजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विदेश के भी किसी हॉस्पिटल में सुरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराते तो इसी तरह से इलाज किया जाता। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था। आईपीएस सुरेंद्र के सुसाइड करने के पांच दिन बाद भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 7
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
मूलरूप से बलिया के भरौली निवासी सुरेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस हैं। 3 अगस्त को सुरेंद्र कुमार एसपी पूर्वी बने। यहां कैंट स्थित सरकारी आवास में वह पत्नी डॉ. रवीना सिंह के साथ रहते थे। आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के गांव जब जहर खाने वाली खबर पहुंची तो गांव के साथ ही आसपास के गांवों के लोग स्तब्ध हो गए थे। घर पर मौजूद सुरेंद्र के चाचा श्याम नारायण ने बताया था कि जहर खाने की वजह की पूरी जानकारी तो नहीं है लेकिन हो सकता है कि पत्नी से कोई विवाद हुआ हो।
विज्ञापन
6 of 7
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र की शादी सर्वोदय नगर स्थित ईएसआई निदेशालय में मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र सिंह की बेटी डॉ. रवीना से नौ अप्रैल 2017 में हुई थी। डॉ. रवीना का परिवार यहां निदेशालय कैंपस में ही रहता है।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रवीना ने मेडिकल कालेज कानपुर से एनाटॉमी विभाग से एमएस किया है। जून 2018 में एमएस पूरा करने के बाद डॉ. रवीना जुलाई में अंबेडकरनगर मेडिकल कालेज में डिमास्टेटर बनीं। एक महीने बाद अगस्त में उन्होंने संविदा की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त सुरेंद्र कुमार अंबेडकर नगर में बतौर सीओ तैनात थे।