सरेआम अभद्रता के बाद फेसबुक पर भाजपा विधायक को करारा जवाब देने वाली एसपी गोरखनाथ चारु निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन
2 of 7
IPS officer Charu Nigam
- फोटो : facebook
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड से मात्र आठ माह के बच्चे राजीव को चोरी कर लिया गया। खजनी के मझगांवा की रहने वाली आरती को सोमवार को मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। आरती की तीमारदारी में ननद सुमन भी अपने आठ महीने के बेटे राजीव को लेकर आई थी।
विज्ञापन
3 of 7
IPS officer Charu Nigam
- फोटो : facebook
मंगलवार की सुबह आरती ने बच्चे को जन्म दिया। उसे वार्ड सात के बेड 41 पर शिफ्ट किया गया था। सुमन भी अपने बेटे राजीव को लेकर आरती के साथ वार्ड में थी। घरवालों के मुताबिक करीब सवा छह बजे राजीव रोने लगा। बेटे को चुप कराने के लिए सुमन ने उसे दूध पिलाया।
4 of 7
IPS officer Charu Nigam
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मां-बेटे की आंख लग गई। दस मिनट बाद जब सुमन की आंख खुली तो बच्चा गायब था। इससे परेशान घरवालों ने बच्चा चोरी की सूचना पुलिस को दी। एसपी चारु के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजीव को 36 घंटे के भीतर पुलिस ने खोज निकाला।
विज्ञापन
5 of 7
IPS officer Charu Nigam
- फोटो : facebook
पुलिस ने बच्चा चुराने वाली महिला तबस्सुम को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला बच्चे को 12 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थी, लेकिन अखबारों में बच्चे की फोटो छप जाने से वह पकड़ ली गई। उसने बच्चे के बदले 12 हजार रुपये भी मांगे थे।
विज्ञापन
6 of 7
IPS officer Charu Nigam
- फोटो : अमर उजाला
चारु ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 36 घंटे के अंदर आठ माह के बच्चे को बरामद किया। चारु की इस पोस्ट को अब तक 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, वहीं 361 लोगों ने शेयर किया है। इस पोस्ट पर 200 से अधिक कमेंट आए हैं।
बता दें कि भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की सरेआम अभद्रता के बाद आईपीएस अधिकारी चारु निगम इमोशनल हो गई थीं और सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिखी थी। उन्होंने कहा कि मेरे आँसुओं को मेरी कमज़ोरी न समझना, कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गये। महिला अधिकारी हूँ तुम्हारा गुरूर न देख पायेगा, सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा। उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई थी।