फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आजमगढ़ के सरफराज खान आईपीएल में दिखाएंगे जलवा, किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलेंगे

Sat, 19 Sep 2020 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सरफराज खान। - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट प्रेमी बहुत दिनों से आज के दिन का इंतजार कर रह थे, क्योंकि आज से आईपीएल शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के होनहार क्रिकेटर सरफराज खान एक बार फिर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सरफराज पिछले वर्ष ही रायल चैलेंजर्स बंगलौर से निकलकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल हुए हैं। हाल में संपन्न हुए रणजी ट्राफी के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए इस बार सबकी निगाहें उन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sarfaraz khan
सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद अहमद के पुत्र सरफराज खान का शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रूझान था। उनके पिता नौशाद खान मुंबई में रहते हैं। वहीं पर पले बढ़े सरफराज खान ने क्रिकेट का ककहरा अपने पिता से ही सीखा। जब आईपीएल शुरू हुआ तो उन्हें रायल चैलेंजर्स बंगलौर ने अपने साथ जोड़ा।

4 of 6
सरफराज खान
लगभग चार साल तक उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल आदि के साथ आईपीएल खेला। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा सभी को मनवाया। लेकिन पिछले आईपीएल से पहले रायल चैलेंजर्स बंगलौर ने उन्हें रिलीज कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
sarfaraz khan
बोली में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जिसमें सरफराज खान के खेलने की भी प्रबल संभावना है। इससे पूर्व सरफराज खान इंडिया की अंडर 19 टीम से दो बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। एक वर्ल्ड कप में लगातार सात अर्द्घशतक लगाने का रिकार्ड उनके नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरफराज खान
रणजी ट्राफी के इस वर्ष खेले गए मुकाबलों में उन्होंने 960 से भी अधिक रन बनाए। जिसमें हिमांचल के खिलाफ 224 नाटआउट, यूपी के खिलाफ 301 नाट आउट शामिल हैं। इस दौरान वह 605 रन बनाकर वह पहली बार आउट हुए। उनके इस प्रदर्शन से लोगों को उनके आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद बनी है। सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा कि रविवार को उनकी टीम का आईपीएल में इस वर्ष का पहला मैच है। अब वह खेलेंगे कि नहीं यह तो टीम प्रबंधन पर निर्भर है। लेकिन हमें उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें