बाबा विश्वनाथ के दरबार से गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ तक गुरुवार को काशी में योग महोत्सव के अनगिनत रंग सुबह की किरणों के बीच चटख हुए। महिलाएं-बच्चे निकले और युवा-बुजुर्ग भी। हिंदू-मुलसमान सभी भारतीय योग पद्धति की ताकत का एहसास बटोरने के लिए गंगा तटों से लेकर पार्कों, उद्यानों, खेल मैदानों, स्कूल कॉलेज परिसरों में ध्यान, प्राणायाम, आसन की विविध मुद्राओं में लीन नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र का कोना-कोना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रौनक से गुलजार हुआ। पौ फटने से पहले गुरुवार को पतित पावनी गंगा के तट से लेकर पार्कों, घर की छतों तक योग की अलख जगाने के लिए लोग निकल पड़े। इस महोत्सव को साकार करने के लिए महीने भर से अभ्यास में जुटीं महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते बना।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उत्सव जैसे माहौल में सिगरा स्टेडियम, शहीद उद्यान, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय, यूपी कॉलेज, आईएमए, छावनी, एयर फोर्स परिसर से रामनगर के किला राजपथ तक लोगों ने अलग-अलग योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शहर भर में हर छोटे-बड़े संस्थानों में योग शिविर आयोजित हुए।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और पतंजलि योग समिति की ओर से शहीद उद्यान सिगरा में आयोजित योगशाला में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। योग प्रशिक्षकों ने यहां भुजंगासन, पादासन, शवासन, प्राणायाम सहित कई आसनों का अभ्यास कराया। भजनों के मधुर संगीत के बीच लोगों ने पूरे उत्साह से योगाभ्यास किया। योगशाला की शुरुआत सुबह 6:30 बजे से हुई ।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों, स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में साधकों का रेला उमड़ा रहा। अलग-अलग आसन के माध्यम से लोगों ने योग क्रियाओं को अपनाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन और 39 जीटीसी में अधिकारियों ने अपने मातहतों के संग योग किया। वाराणसी एसएसपी, एडीजी, आईजी वाराणसी सहित तमाम अधिकारी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पुजारियों, सेवादारों ने ध्यान, प्राणायाम और आसन लगाए। सिगरा स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित काशी योग महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
सेंट्रल जेल के कैदियों एवं रक्षकों ने संयुक्त रूप से कुशल दिशा निर्देश में योग एवं ध्यान कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिला कारागार में भी बंदियों ने योगाचार्य के निर्देशन में योग एवं ध्यान के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।