वाराणसी की रहने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने बंगलूरू में बिजनेस टाइकून नितिन बुलचंदानी के साथ 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गईं। बंगलूरू के होटल में आयोजित विवाह समारोह में परिवार और खेल जगत की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी निवासी आकांक्षा सिंह पांच बहनें है। सभी बास्केटबॉल खेलती हैं। इन बहनों को सिंह सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है। आकांक्षा सिंह ने बताया कि कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने
- फोटो : अमर उजाला
पीले रंग की बनारसी साड़ी में आकांक्षा ने नितिन का हाथ थामा। सिंह सिस्टर्स में चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान भी हैं। आकांक्षा ने बताया कि शादी सिख और सिंधी रीति के अनुसार संपन्न हुई। नितिन से आकांक्षा की मुलाकात सेंट स्टीफेंस कॉलेज में आठ साल पहले हुई थी।
4 of 5
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर हम लोग साथ खेलते थे। नितिन का पारिवारिक व्यवसाय रियल स्टेट का है। हम लोगों में एक बेहद कामन बात है कि हम बास्केटबाल को दिल से प्यार करते हैं। बास्केटबॉल ने ही हम लोगों को जोड़ा है।
भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने
- फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान रिश्तेदार, दोस्त और दोनों तरफ के परिवार के लोग उपस्थित रहे। शादी के बाद आकांक्षा बंगलूरू में ही सैटल हो जाएंगी। आकांक्षा के पिता गौरी शंकर सिंह, बहन अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह और प्रतिमा सिंह समेत परिवार के सभी लोग समारोह में उपस्थित रहे।