स्वतंत्रता दिवस पर समूचा पूर्वांचल देशभक्ति गीतों और जोरदार नारों से गूंज उठा। हर तरफ जश्न का माहौल था। वहीं स्कूल कॉलेजों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं मदरसों में भी आजादी का जश्न जोरदार तरीके से मनाया गया। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Independence Day in Madarsa
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से ही पूर्वांचल के गांवों और शहरों में देशभक्ति से भरे तराने गूंजने लगे। सुबह जल्द तैयार होकर बच्चे अपने-अपने स्कूल और कालेज पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रभात फेरी निकाली और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों को मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
3 of 5
Independence Day in Madarsa
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, भदोही समेत पूर्वांचल के सभी जिलों में मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। साथ ही आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद किया गया। मदरसा प्रबंधकों ने बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
4 of 5
Independence Day in Madarsa
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बच्चों के जोरदार नारों से गली मोहल्ले गूंज उठे। वहीं पूर्वांचल के ज्यादातर मदरसों में राष्ट्रगान हुआ, मिठाई बांटी गई और वीडियोग्राफी भी हुई। हालांकि कई ऐसे भी थे जहां राष्ट्रगीत वंदे मांतरम... की जगह 'सारे जहां से अच्छा....' गाया गया।
मऊ के तालीमुद्दीन मदरसे में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए लेकिन राष्ट्रगीत की जगह 'सारे जहां से अच्छा....' गाया गया। वहीं घोषी स्थित मदरसा समसुल उलूम में भी राष्ट्रगीत नहीं गाया गया। बता दें कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा था कि मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य होगा।