आज अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच जारी है, जो बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट फैन की भी निगाहें भारत की जीत की ओर टिकी हैं। भदोही के रहने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की मां कंचन जायसवाल और पिता भूपेंद्र जायसवाल ने उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मंदिर में पूजा की।