मुख्य आयोजन स्थल पर आरंभ हुए समारोह में संत निरंजन दास पूर्वान्ह 10:00 बजे पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जयगुरुदेव के उद्घोष से उनका अभिनंदन किया। समारोह में जालंधर के सांसद चौधरी संतोष सिंह, पंजाब से राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो, जालंधर के पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कनेर और एससी कमिशन पंजाब के पूर्व चेयरमैन राजेश बग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप से शामिल हुए। मंच की पुष्प सज्जा पंजाब और हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने की।