गांधी जयंती के दिन शराब की खरीद और बिक्री दोनों ही प्रतिबंधित है यानी इस दिन ड्राई डे घोषित है। इसी ड्राई डे पर वाराणसी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापा माकर पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों की शराब के साथ करोड़ों का शराब बनाने का सामान बरामद किया है। अवैध शराब फैक्ट्री बंद पड़े आईटीआई कॉलेज में चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में कुछ बड़े नाम भी उजागर होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर वीरभानपुर क्षेत्र में स्थित बंद मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मकान में पहले आईटीआई कॉलेज चलता था। मौके से पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित शराब और बड़े स्तर पर चल रहे शराब बनाने के प्लांट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब सूचना पर वीरभानपुर में कार्रवाई की तो भारी मात्रा में शराब देखकर चकित रह गई। दरअसल बंद भवन के अंदर शराब फैक्ट्री ही संचालित किया जा रहा था। इसके लिए भारी मशीनरी और उपकरण भी लगे हुए थे। बरामद शराब को नष्ट करने के साथ पुलिस अब उपकरणों को भी जब्त करने की तैयारी में जुट गई है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में कुछ बड़े नाम भी उजागर होंगे।
इस दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने का समान व शराब छह मोटरसाइकिल, एक पिकअप बरामद हुआ। मौके पर थाना रोहनियां पुलिस द्वारा 6 व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है