फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU:'काशीयात्रा' में वेर्स्टन बैंड और स्वीडन के मेटल रॉक बैंड ने मचाया धमाल

Sun, 22 Jan 2017 07:38 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
माइंडशिफ्ट मेटल बैंड का धमाल - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का दूसरा दिन भी उमंग, उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। दिन बीतने के साथ साथ उनकी उमंगों और उत्साह और परवान चढ़ीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
रॉकिंग पर्फामेंस ने आईआईटियंस को किया कायल - फोटो : अमर उजाला
देश भर से आए छात्र-छात्राओं ने दिन में जहां अपने हुनर और प्रतिभा से लोगों को कायल किया तो शाम के बाद बढ़ती रात में उनकी मस्ती और रोमांच और परवान चढ़ा।
विज्ञापन

3 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल - फोटो : अमर उजाला
 स्वतंत्रता भवन में बंदिश के तहत संगीत प्रतियोगिता के साथ रॉक बैंड का प्रीलिंस राउंड हुआ। स्वीडन से आए मेटल रॉक बैंड माइंड शिफ्ट और द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने युवा मन और तन दोनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
 

4 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के दूसरी संध्या पर वेस्टर्न बैंड पर्फामेंस में काशी की आठ टीम ने हिस्सा लिया जिसमें एस्केप आर्टिस्ट फाइनल में पहुंचे।  स्टिंग बैंड के शशांक ने रॉक बैंड में अपना जबरदस्त जलवा बिखेरा।इस कार्यक्रम में संगीतकार जयंत सांखला और करण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल - फोटो : अमर उजाला
शाम को आईआईटी बीएचयू के एथलेटिक्स ग्राउंड में द लोकल ट्रेन के रमन नेगी, पारस ठाकुर, रमित मेहरा और साहिल सरीन ने अपने इंडियन और पॉप रॉक से आईआईटियंस को झूमाया। 
विज्ञापन

6 of 10
काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के दूसरे दिन शनिवार को भी कला, संस्कृति का रंग खूब देखने को मिला। स्वतंत्रता भवन में बंदिश के तहत संगीत प्रतियोगिता के साथ रॉक बैंड का प्रीलिंस राउंड हुआ। इस सुर संग्राम में हर प्रतिभागी दूसरे को मात देता नजर आया। 
विज्ञापन

7 of 10
काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम इसी ग्राउंड पर स्वीडन के मेटल रॉक बैंक माइंडशिफ्ट के मार्कस माओ, एडी सिएजो, किम, जोहान और फैब की टीम के इंग्लिश व रॉक म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति पर देर रात तक युवा मन झूमता रहा। 

8 of 10
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
उधर, राजपुताना ग्राउंड में मैक्युरेड्स की ओर से हुल्लड़ नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुई। वहीं लिट क्लब की ओर से साहित्य से जुड़ी प्रतियोगिताएं हुईं। अल्फाज काव्य पाठ हुआ।अंग्रेजी और हिंदी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। 

9 of 10
वाद विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
वहीं फाइन आर्ट्स में तूलिका के तहत पेपर कटिंग, स्केचिंग और लेटरिंग स्पर्धा हुई। जी14 में क्विज हुआ जिसमें एमएनआईटी इलाहाबाद की टीम ने जीत हासिल की। अंग्रेजी और हिंदी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन

10 of 10
काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम इसी ग्राउंड पर स्वीडन के मेटल रॉक बैंक माइंडशिफ्ट के मार्कस माओ, एडी सिएजो, किम, जोहान और फैब की टीम के इंग्लिश व रॉक म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति पर देर रात तक युवा मन झूमता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें