फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी इंजीनियरों ने हवाई करतबों में दिखाई वायु शक्ति, 'हाई रेटेड गबरू' ने थिरकने पर किया मजबूर 

Mon, 11 Mar 2019 04:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय टेक्नोमैनेजमेंट महोत्सव टेक्नेक्स के अंतिम दिन एयर शो आकर्षण का केंद्र रहा। जिमखाना मैदान में प्रो. वीरभद्र मिश्र मेमोरियल शो में भावी इंजीनियरों ने वॉटर राकेट, ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, सेवियर प्लेन, जेस्टर कंट्रोल सहित कई हवाई मॉडलों से करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, रविवार शाम को पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने यादगार बना दिया। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
सुबह 9 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चले एयर शो को देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचे। इस दौरान एक के बाद एक हवाई मॉडल देखने को मिले। हाथ के पंजों से कंट्रोल करने वाले ड्रोन, ट्राईकॉप्टर, रेसिंग क्वाड ड्रोंस, रेसिंग प्लेन भी देखने को मिले। 
विज्ञापन

3 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
पूरी तरह वायरलेस तकनीक पर आधारित इस एयर शो में आए दर्शकों के साथ ही अतिथियों में प्रो. विजय नाथ मिश्र, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयास को सराहा। ड्रोन की मदद से तिरंगे की तरह का रंग उड़ाया और फूलों की बारिश भी की। 

4 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
इससे पहले स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली में एसिड अटैक का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अपनी आपबीती सुनाई। एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद के लिए संगठन चला रही लक्ष्मी का कहना है कि हमला करने वाले ने चेहरे पर एसिड फेंक दिया लेकिन सपनों पर नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
आईआईटी बीएचयू में रविवार शाम एडीवी ग्राउंड पर आयोजित ईडीएम नाइट में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के गीतों पर आईआईटीयंस खूब थिरके। शाम करीब सात बजे मंच पर जैसे ही रंधावा चढ़े, ग्राउंड में खड़े छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। रंग बिरंगी रोशनी के बीच रंधावा ने बनजा तु मेरी रानी, तेनु महल देवा दूंगा गीत शुरू किया तो आईआईटीयंस अपने को रोक नहीं पाए और उनके कदम खुद ब खुद थिरक उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
guru randhawa - फोटो : amar ujala
जैसे-जैसे रात चढ़ती रही रंधावा के सुरों का जादू भावी इंजीनियरों के सिर चढ़कर बोला। पंजाबी गायक रंधावा ने तैनु सूट सूट करदा, तू लगदी लाहौर दीया..., हाई रेटेड गबरू, मोरनी बन के, इशारे तेरे..., पटोला जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। इस दौरान डीजे आली एसे ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति कर खूब नचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें