फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने जा रहे हैं तो रहें सतर्क, कहीं होने से पहले ही टूट न जाएं सपनें

Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
अगर आप विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो शादी तय हो जाने के बाद भी सतर्क रहें। इन दिनों जाति, गोत्र और कुंडली मिल जाने के बाद भी शादियां बेवजह होने से पहले ही टूट जा रही हैं। आगे की स्लाइड में जानें शादियों के टूटने की कुछ अनूठी वजहें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Groom eaten Gutkha bride refused marriage - फोटो : अमर उजाला
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव में पिछले दिनों बारात आई थी। लड़की के परिवार वाले बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। लड़की पूजन के बाद दूल्हे को विवाह के लिए आंगन में बुलाया गया। दूल्हे के आंगन में आने के बाद दुल्हन की सखियां उसे देखने के लिए नजदीक पहुंची। तभी सब आवाक रह गईं। ये क्या दूल्हे ने गुटखा खाया था और उसके मुंह से अजीब बदबू आ रही थी। सखियों ने इसकी सूचना दुल्हन को दी। गुटखे की बात सुनते ही दूल्हन आग बबूला हो गई। उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
marriage
भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव से 12 जून को इलाहाबाद जिले के एक गांव में बारात गई थी। दुल्हन के घर बारात का जोरदार स्वागत हुआ। ससुराल में इस स्वागत से दूल्हा भी अभिभूत नजर आया। द्वारचार रस्म के बाद शादी की रस्म शुरु हुई। दुल्हा-दूल्हन ने विवाह मंडप में सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। पंडित जी ने दोनों को आर्शीवाद दिया। शादी के बाद सुबह विदाई होने से पहले दुल्हन ने दूल्हे पर मंदबुद्िध होने का आरोप लगाया और ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

4 of 6
Demo Pic - फोटो : google
यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात जश्न का माहौल था। द्वारचार की रस्म अदा होने के बाद बाराती जनवासे में लौट आए। इसके बाद विवाह के लिए पुरोहित दूल्हे के परिवार के साथ विवाह मंडप में पहुंचे ताकि शादी की रस्म पूरी की जा सके। थोड़ी देर बाद दुल्हन को भी बुलाया गया लेकिन वह नहीं आई। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हे के परिवार वालों ने इस व्यवहार का कारण पूछा तो पता चला कि तिलक में दी गई बाइक शादी में नहीं लाई गई है। इसलिए दुल्हन शादी के मंडप में नहीं आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
आमतौर पर ससुराल में दूल्हे से ज्यादा स्वागत किसी का नहीं होता लेकिन यूपी के भदोही जिले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। जिले के औराई विकास खंड के एक गांव में बारात आई हुई थी। शादी के दौरान वर और कन्या पक्ष के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। वर पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्होंने लावा परछाई में बाइक मांगी जबकि कन्या पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के ठीक पहले दहेज की डिमांड की गई। विवाद इतना बढ़ गया कि घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। करीब 20 घंटे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shadi - फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले के एक गांव में आई बारात में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल के समय कई तमाचे जड़ दिए।  इसके बाद तो वहां का माहौल ही बिगड़ गया। गुस्साए घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें दूल्हा समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख बाराती बिना खाना खाए ही अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल भाग निकले। घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार व रिश्तेदारों को गाड़ी सहित दुल्हन के लिए लाए जेवरात कपड़ों के साथ बंधक बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें