फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : बोल्ड लुक के साथ जब रैंप पर उतरीं दुल्हनें, हर किसी की ठिठक गईं आंखें

Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
बोल्ड होठ, डार्क आई-लाइनर, कजरारी आंखें और घनी आईलैशेस...। सुर्ख लाल व सुनहरे लहंगे में सजी दुल्हनें रीगल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। मौके पर मौजूद हर कोई सिर्फ उन्हें ही देखता रह गया। आगे की स्लाइड्स मेंदेखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
इनमें खास बात ये थी कि दुल्हनों के मेकअप में पारंपरिकता के साथ एडवांस का समायोजन देखने को मिला। लिपस्टिक और बेस को पूरी तरह से ट्रेडिशनल रखा गया तो आंखों के मेकअप को स्मोकी और बोल्ड लुक देकर मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड को दर्शाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
बनारस के सिगरा स्थित वीएलसीसी में इसी ‘रीगल ट्रेडिशनल लुक’ को लांच किया गया। रैंप पर जब दुल्हन और दूल्हे बनकर मॉडल्स ने कदम रखा, हर किसी की आंखें ठिठक गईं। हिंदू रीति रिवाज से शादी के तैयार दुल्हन के साथ निकाह के लिए भी दुलहन को तैयार किया गया था। 

 

4 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
स्किन टोन से मैच करते बेस व मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया था। इसके अलावा एक मॉडल ने इंगेजमेंट व दूसरी मॉडल ने रोका सेरेमनी के मेकअप को प्रदर्शित किया। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट विशाल मुद्गल ने बताया कि आजकल दुल्हन को लेटेस्ट मेकअप चाहिए होता है और उनके बड़े बुजुर्ग थोड़ा ट्रेडिशनल मेकअप चाहते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
इसी को देखते हुए इस खास मेकअप को लांच किया गया है। मौसम को देखते हुए मेकअप वाटरप्रूफ किया गया है। स्किन को नैचुरल दिया गया है। सेंटर हेड प्रशंसा ने सभी का स्वागत किया। दुल्हनों के मेकअप लांच के साथ ही यहां मॉडल्स ने पॉलिथीन बैन का भी अनूठा संदेश दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bride - फोटो : अमर उजाला
मॉडल जोया ने पॉलिथीन की बनी ड्रेस पहनकर सांकेतिक तौर पर पॉलिथीन बैन का समर्थन किया। वहीं प्रज्ञा पांडेय ने अखबार से बनीं ड्रेस पहनकर पॉलिथीन बैन कर संदेश देने के साथ कपड़े व कागज का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें