फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ICSE की टॉपर श्रेया और सार्थक की कहानी उनकी जुबानी

Wed, 31 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
10वीं में सार्थक, 12वीं में श्रेया ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड के परिणाम घोषित हुए जिसमें 10वीं में डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सार्थक कुमार गुप्ता ने जिले में टॉप किया। 12वीं में सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली की छात्रा श्रेया भुवालका ने बाजी मारी। लक्ष्य पाने की जिद और जुनून के कारण ही इन्होंने सफलता के आयाम गढ़े हैं। वाराणसी के ये दोनों टॉपर की कहानी और उनके सपने आगे की स्लाइड्स में ...
विज्ञापन

2 of 6
sarthak - फोटो : अमर उजाला
जिले में 10वीं में टॉप करने वाले सार्थक कुमार गुप्ता का सपना है कि वो आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करें। डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सार्थक का कहना है कि प्रशासनिक सेवा में जाकर ही वो समाज की बेहतर ढंग से मदद कर सकते हैं। आईएएस बनने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
sarthak - फोटो : अमर उजाला
सार्थक ने कहा कि अगर कड़ी मेहनत करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदार प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। सार्थक के पिता संजय गुप्ता और मां पिंकी गुप्ता बेटे की सफलता पर गौरवान्वित हैं। 

4 of 6
shreya - फोटो : अमर उजाला
12वीं की टॉपर सेंट जॉन्स मढ़ौली की छात्रा श्रेया भुवालिका भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। 12वीं में वो जिले में टॉप करेंगी, ऐसा सोचा तो नहीं था लेकिन उनका भरोसा था कि सफलता की नई इबारत जरूर गढ़ेंगी। फिलहाल वो आईआईटी की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
shreya - फोटो : अमर उजाला
इस साल किसी कॉलेज में दाखिला न लेकर वो आईआईटी की तैयारी करेंगी। श्रेया अपनी सफलता का श्रेय पापा निलेश भुवालिका और मम्मी आभा के साथ ही गुरुजनों को देती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान मेडिटेशन ने बहुत मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shreya - फोटो : अमर उजाला
 श्रेया भुवालका के मम्मी पापा का कहना है कि हम यही चाहते हैं कि श्रेया समाज के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाए और पूरी तरह से समर्पित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें