फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाया, अब फांसी पर लटकेगा पति

Sat, 19 May 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
Syrian blogger hanging
समाज के लिए अभिशाप बने दहेज ने एक विवाहिता की जान ले ली थी। उसके मरने के छह साल बाद आज उसको न्याय मिला। उसके हत्यारोपी पति को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की आधी रकम मृतका की पुत्री को देने का आदेश दिया है। घटना यूपी के जौनपुर की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
up police
जिले के सिकरारा थाने के बथुआवर निवासी समरजीत ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा था कि उनकी बहन सुषमा देवी की शादी 10 मई 2002 को सरौली निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। उसे दो बच्चियां भी हुईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
fire - फोटो : fire
पति दहेज में बाइक की मांग को लेकर सुषमा को प्रताड़ित करता था। 26 सितंबर 2012 की रात शराब पीकर आया। पत्नी से झगड़ने लगा तथा उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। ससुराल वाले अस्पताल ले गए।

 

4 of 5
बिहारी कहने पर हत्या की
उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि पति ने उसे जलाया था। इलाज के दौरान 6 अक्टूबर 2012 को सुषमा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया। एडीजीसी संजय श्रीवास्तव ने 10 गवाहों को परीक्षित कराया। मृतका के भाई, मां व उसकी पुत्री मधु ने भी घटना की पुष्टि की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
court
अभियुक्त ने तर्क दिया गया कि वह निर्दोष है। मृतका ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। कोर्ट ने 23 पेज के फैसले में विधि व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए मामला विरल से विरलतम माना और अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें