फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता, देवरिया का घोड़ा अव्वल

Wed, 28 Nov 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
ballia - फोटो : amar ujala
बलिया में चल रहे ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, वहीं फाइनल मुकाबले में एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने हरी झंडी दिखाई। मुकाबले में देवरिया के मोहम्मद शेर अली अंसारी का चेतक अव्वल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
ballia - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के इरशाद अहमद का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। बिहार के रणवीर यादव मुखिया का घोड़े को तीसरा स्थान मिला। चेतक प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। जैसे ही दौड़ शुरू हुआ लोगों ने तालियां बजाकर घुड़सवारों का उत्साहवर्धन किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ballia - फोटो : self
ददरी मेले में मंगलवार को चेतक प्रतियोगिता देखने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजते-बजते ग्राउंड के चारों और इस कदर भीड़ उमड़ी थी कि भीड़ को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। प्रतियोगिता के क्रम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय राउंड होने के बाद फाइनल राउंड में कुल आठ घोड़ों के बीच मुकाबला हुआ। 

 

4 of 5
ballia - फोटो : amar ujala
इरशाद अहमद बिलरिया गांव चेस्ट नंबर पांच, रामसूरत राय मुजफ्फरपुर चेस्ट नंबर सात, रणवीर यादव बैशाली बिहारी चेस्ट नंबर 15, हरिवंश राय मुजफ्फरपुर बिहार चेस्ट नंबर नौ, अनंत सिंह विधायक पटना बिहार चेस्ट नंबर 22, हरेराम सोखा सिधारी आजमगढ़ चेस्ट नंबर 17, मुहम्मद शेरअली अंसारी बवकटा देवरिया चेस्ट नंबर 26, चंद्रशेखर यादव गोरखपुर चेस्ट नंबर 30 के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ballia - फोटो : amar ujala
एसपी श्रीपर्णा गांगुली के हरी झंडी दिखाते ही सभी घोड़ा दौड़ पड़े। अंतत: कांटे के मुकाबले में बनकटा देवरिया के मोहम्मद शेर अली अंसारी का घोड़ा अव्वल स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें