बीएचयू कैंपस में होली की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
दृश्य कला संकाय में छात्र-छात्राएं पानी से भरे बड़े से टब में उतर गए। जो जहां मिला उसे वहीं पटककर कीचड़ पोतने की कोशिश की गई। तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गीत, लोकगीत और भोजपुरी गीत पर छात्र-छात्राओं के कदम थिरक रहे थे।