फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग, ठंडई के साथ चढ़ी काशी में होली की मस्ती, लुत्फ उठाने पहुंचे विदेशी सैलानी

Sat, 03 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की नगरी काशी में होली की रंगत गुरुवार को और चटख हो गई। भांग, ठंडई, अबीर और गुलाल के साथ सुबह से ही होलियारों की टोलियां निकलने लगी थीं। घाट से लेकर गलियों तक और शहर के हर मोहल्लों में होली की मस्ती सभी को सिर चढ़कर बोली। काशी के होली उत्सव का लुत्फ उठाने के लिए गुरुवार को विदेशी सैलानियों के कई जत्थे यहां पहुंचे। बुधवार से ही विदेशी सैलानियों के आगमन का सिलसिला जारी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर अबीर, गुलाल से पुते हुए चेहरे और अड़भंगी वेशभूषाएं सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी होली का जश्न जमकर मनाया। रंगों की बौछार से पूरी काशी शुक्रवार को कई रंगों में रंग जाएगी।  गुरुवार को होरी, चैती गाते हुए गवइयों की टोलियां सुबह से ही निकलनी शुरू हो गईं थीं। अस्सी घाट से राजघाट तक तरह-तरह के होलियाना नजारे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
 
विज्ञापन

3 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर अबीर-गुलाल और पारंपरिक गीतों की अलमस्ती के बीच होली का उल्लास का अपना अलग ही रंग होता है। घरों से घाटों तक छाने वाली इस अलमस्ती के ये विदेशी सैलानी भी दीवाने हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर विभिन्न टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियों ने भारतीय परंपरानुसार अबीर-गुलाल लगाकर विदेशी सैलानियों का स्वागत किया। 

 

4 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला
ट्रैवेल एजेंसियों के मुताबिक ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, दक्षिण कोरिया आदि देशों के सैलानियों की संख्या अधिक है। शहर पहुंचने के बाद सैलानियों ने गंगा घाटों की सैर की। फिर बाजारों में खरीदारी और मौज मस्ती का रंग देखा। ट्रैवेल एजेंसियों ने शुक्रवार को होली के दिन उनके लिए रंग और स्थानीय खान-पान के खास इंतजाम किए हैं। विदेशी पर्यटकों ने भी बच्चों के साथ इसका जमकर आनंद उठाया। अस्सी घाट पर छात्र-छात्राओं ने जमकर एक दूसरे के साथ रंग, अबीर उड़ाए। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन

5 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला

 होली का सुरुर ऐसा चढ़ा कि बच्चे सुबह से ही गलियों में, घरों के दरवाजों और छतों पर से पिचकारी लेकर रंगों की बरसात करने में मशगूल रहे। गलियों में पानी के गुब्बारे हर आने जाने वालों को अपना निशाना बना रहे थे। महिलाएं घरों में पकवान बनाने में व्यस्त रहीं। पांडेय घाट पर विदेशी सैलानियों के साथ बच्चों ने जमकर होली की मस्ती की। उन्हें अबीर, गुलाल और रंगों से सराबोर कर दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला

शीतला घाट पर भी लोगों ने जमकर होली खेली। विदेशियों ने भी होली की मस्ती का साझा करना शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह से ही गंगा के घाटों पर विदेशियों सैलानी ने जमकर मस्ती की। जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, रुस समेत कई देशों के सैलानी रंगों से अछूते नहीं रहे। शुक्रवार को भी विदेशी सैलानी होली की मस्ती के लिए शहर में निकलेंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
holi - फोटो : अमर उजाला
गंगा जमुनी तहजीब की नजीर माने जाने वाले इस शहर के लिए होली का दिन बेहद खास होगा। प्रेम, सौहार्द का पर्व होली और मुसलमानों की ईद यानी जुमा का दिन। शुक्रवार को मनाई जाने वाली होली, गंगा जमुनी तहजीब को दिखाने का एक बड़ा मौका है। रंगों के इस पर्व के बीच ही मुसलमान मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने जाएंगे। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वो पूरी शांति और सौहार्द के साथ अपने इस खास दिन को मनाएं। 

 

8 of 9
delhi holi - फोटो : जी पॉल
मुफ्ती-ए-शहर की ओर से अपील की गई है कि लोग पूरी शांति और सौहार्द बनाएं रखें। फरमान हैदर कहते हैं कि होली हिंदु भाइयों का बड़ा त्योहार है तो जुमा मुसलमानों की ईद है। अगर हम एक दूसरे का ख्याल रखें, सब्र से काम लें तो खुशियों में इजाफा होगा।  गंगा किनारे फाग कलाकारों ने होली का राग छेड़ा। होली की पूर्व संध्या पर कन्हैया दूबे केडी की टोली ने दशाश्वमेध घाट पर पारंपरिक, व्यंगात्मक होली के सुर छेड़े। 
 
विज्ञापन

9 of 9
delhi holi - फोटो : अमर उजाला

कलाकारों में डा. अमलेश शुक्ल ने फागुन में निकली है मोदी की टोली, बम बम भोला छान के गोला, लालू के लगा के ललका, स्मृति के पियरका, विजय बागी ने  होली खेलें विश्वनाथ, आराधना सिंह ने होली आई रे कन्हाई सहित कई होली के गीत गुनगुनाए। ढोलक पर नसीम और हारमोनियम पर सहाय सवारियां ने संगत की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें