फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल लगाकर दिया मोहब्बत का संदेश, बोलीं हमारे पूर्वजों के खून में होली का रंग शामिल

Sun, 24 Mar 2024 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Holi 2024: पूर्वजों और परम्पराओं ने हिन्दू मुसलमानों को एक कर दिया है। हम प्रेम, शांति, सद्भावना के लिये हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। दिलों को जोड़कर समाज को रिश्तों में बांधा जा सकता है। त्योहार तो सम्बन्धों को मजबूत बनाते हैं। मुस्लिम महिलाओं की होली दुनियां को एक रहने का सूत्र दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
होली मिलन और सद्भावना का त्योहार - फोटो : अमर उजाला
चुनावी रंग में सब रंगने लगे हैं और नफरत की खाई बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों के दिलों को जोड़ने और नफरत की खाई पाटने के लिये मुस्लिम महिलाओं ने होली की पूर्व संध्या पर मोहब्बत और यकजहती का संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 7
होली प्रत्येक भारतीय का त्योहार - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम लमही के सुभाष भवन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
अगर रंग खेलने से परहेज तो रंग बेचना भी बंद करो - फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर गुलाल और ढोल की थाप पर होली का गीत गा रही मुस्लिम महिलाओं ने धर्मों के नाम पर फैलाये जा रहे नफरत को अस्वीकार कर दिया और होली पर सबको एक रहने का पाठ पढ़ाया। दुनियां की सारी भौतिकता और धर्म के नाम पर खूनी हिंसा का मुकाबला सिर्फ प्रेम से किया जा सकता है और इसी की जरूरत दुनियां भर को है। जब चेहरे पर गुलाल लगते हैं तो सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं।

4 of 7
होली गीत गा कर मनाया गया त्योहार। - फोटो : अमर उजाला
जब चेहरे पर गुलाल लगते हैं तो सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ बनारसी होली खेली, खुशियां बांटी और प्यार बिखेरा। गुलाल जब हवा में उड़े तो सुभाष भवन की फिजा बदल गयी।
विज्ञापन

5 of 7
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी त्योहार की बधाई। - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने गीत गाये ‘हमहू अयोध्या जाईब, रामलला के रंग लगाइब। देशवा विदेशवा क लोगवा अइहे, होली में सब पर रंगवा फेकइहे। कोई न बच पाई हो रामा, हमहू तोके रंग लगाइब हो रामा। कोई न बच पाई हो रामा, हमहू तोके रंग लगाइब हो रामा।’
विज्ञापन

6 of 7
गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश। - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि हमारे पूर्वजो के खून में होली का रंग भी है शामिल, कोई इसे कैसे अलग कर सकता है। किसी कट्टरपंथी की धमकी से हम होली खेलना बन्द नहीं करेंगे। यह भारत का त्योहार है। हमारे पूर्वजों ने होली के बहाने मिलन का अवसर दिया है, इसे हम कैसे छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फूलों की होली खेल मनाई खुशियां। - फोटो : अमर उजाला
विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि धर्मों से ऊपर है होली के रंगों में शामिल पूर्वजों की भावनाएं। एकता और शांति का पाठ पढ़ने के लिये दुनियां को होली का त्योहार मनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें