फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: काशी में धधकती चिताओं के बीच भस्म से खेली गई होली, महाश्मशान मणिकर्णिका पर उमड़ा जनसैलाब

Sat, 04 Mar 2023 08:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्राचीन नगरी काशी अनोखे आयोजनों और परंपराओं के लिए विख्यात है। रंगभरी एकादशी के अगले दिन यानी शनिवार को एक ऐसा आयोजन हुआ जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाश्मशान मणिकार्णिका घाट पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। 
विज्ञापन
1 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन नगरी काशी अनोखे आयोजनों और परंपराओं के लिए विख्यात है। रंगभरी एकादशी के अगले दिन यानी शनिवार को एक ऐसा आयोजन हुआ जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाश्मशान मणिकार्णिका घाट पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। मणिकर्णिका महाश्मशान पर शनिवार सुबह होली का अद्भुत नजारा लोगों के लिए यादगार बन गया। एक तरफ चिताएं धधकती रहीं तो दूसरी ओर बुझी चिताओं की भस्म से जमकर साधु-संत और भक्त होली खेलने में रमे रहे। ढोल, मजीरे और डमरुओं की थाप के बीच भक्तगण जमकर झूमे और हर-हर महादेव के उद्घोष से महाश्मशान गूंजता रहा। होरी खेलें मसाने में... के बोल पर होरी गूंजी तो लोग थिरकने से खुद को नहीं रोक सके। दुनिया के कई देशों के पर्यटक भी चिता की भस्म से होली खेलने के उन क्षणों के साक्षी बने। 
पढ़ें: कहीं कपड़ा फाड़ तो कहीं कीचड़ वाली होली, BHU कैंपस में छात्र-छात्राओं ने खूब मचाया धमाल
विज्ञापन

2 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
रंगभरी एकादशी पर माता गौरा का गौना कराने के दूसरे दिन शनिवार को मणिकर्णिका श्मशान पर होली देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे मशानेश्वर महादेव की भोग आरती हुई। इसके बाद सैकड़ों भक्त डमरू, त्रिशूल के साथ चिताओं की भस्म उड़ाकर होली खेलने लगे।
विज्ञापन

3 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
अनोखी होली खेलने के लिए मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ा हुआ था कि पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी। एक तरफ शव की कतार के बीच करुण कंद्रन तो दूसरी तरफ हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई दे रहा था। 

4 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि गौना कराने के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ ने महाश्मशान पर अपने गणों के साथ होली खेली थी। उसी परंपरा का निर्वाह करते हैं काशी के लोग। इसमें घुलते अबीर-गुलाल ने राग विराग को एकाकार करते हुए जीवन दर्शन के रंग को चटख किया।  
विज्ञापन

5 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
ठंडी चिताओं की भस्म के साथ भभूत उड़ाई जाने लगी। साथ में कुछ युवक अबीर और गुलाल की भी बौछार घाटों से करने लगे। श्मशान पर अंतिम संस्कार के लिए शवों को लेकर गमगीन लोग भी घाट पर पहुंचते रहे। कहीं चिताएं लगती रहीं तो कहीं मुखाग्नि दी जाती रही। 
विज्ञापन

6 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
बाबा के गणों के रूप में गंजी, गमछा लपेटे युवाओं की होली तमाम विदेशी पर्यटकों के लिए भी यादगार बनी। लोग उन क्षणों को कैमरे में कैद करने के लिए आसपास की छतों, मुंडेरों पर जमे रहे।
विज्ञापन

7 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया में काशी ही एक ऐसा शहर है जहां महाश्मशान में भी फागुन मनाया जाता है। राग और विराग की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान पर बाबा भोले के भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली। काशी की यह रंगभरी एकादशी के बाद विधान युगों पुरानी मानी जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
काशी एक ऐसा शहर है जहां मृत्यु का आलिंगन और मौत पर नृत्य होता है। ये एक ऐसा शहर है जहां श्मशान में भी फागुन मनाया जाता है। जी हां, जीवन के शाश्वत सत्य से परिचित कराती स्थली पर होली खेलने का दृश्य सिर्फ यहीं नजर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें