फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नव वर्ष का उत्साह के साथ हुआ स्वागत, गंगा घाटों पर दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

Sun, 18 Mar 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शिव की नगरी काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर नवसंवत्सर के स्वागत में अस्सी से राजघाट तक हुए विविध आयोजनों का सिलसिला ब्रह्म मूहूर्त से आरंभ होकर देर शाम तक चलता रहा। गीत-संगीत, वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोचार के साथ विक्रम संवत-2075 का काशीवासियों ने स्वागत किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला

हर-हर महादेव के जयघोष और भगवान भाष्कर के नमन के साथ सभी घाटों पर नव संवत का स्वागत किया गया। संपूर्ण विश्व में शांति और सौहार्द के संकल्प को दोहराया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला

भक्तिभाव में डूबी काशी में जैसे ही भगवान भाष्कर ने अपनी लालिमा बिखेरी तो लोगों ने सूर्य नमस्कार, अर्घ्य व दीपदान कर नवसंवत्सर का जोरदार अभिनंदन किया। 
 

4 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला

राजघाट पर पहल एवं संस्कार भारती के मंच पर आयोजित संगीत संध्या अनवरत जारी रही। मनहर उधास के गायन के बाद ब्रह्ममूहूर्त में स्थानीय लोगों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के मंगल की कामना की। 

 
विज्ञापन

5 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला
शांति के प्रतीक 21 कबूतर और गुब्बारे हवा में उड़ाकर राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी और कार्यक्रम संयोजक आलोक पारिख ने शुभकामनाएं दीं। शंकराचार्य घाट पर द्वारिका और शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य व श्री विद्यामठ के प्रभारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातनी पंचांग का विमोचन किया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला

वहीं बटुकों ने योग के आसनों का लाजवाब प्रदर्शन किया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती न्याय वेदांत महाविद्यालय के बटुकों ने गंगा के किनारे नित्य प्रति गाए जाने वाले राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी और राष्ट्रध्वज के सम्मान में पथ संचलन किया। 
विज्ञापन

7 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ब्रह्म मुहुर्त में आरती के बाद नाव व बजड़ों पर राजघाट से अस्सी घाट तक नव संवत्सर की नगरवासियों को शुभ संदेश देने के लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई। राजेंद्र प्रसाद घाट पर काशी और महाराष्ट्र की संस्कृति एक नजर आई।

8 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई। रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित लघु विचार नाटिका का मंचन भी हुआ। साथ ही बांसुरी वादक पंडित रोनू मजुमदार ने वादन कर नव सवंत्सर का स्वागत किया।  अस्सी घाट पर नव वर्ष चेतना मंच एवं दीक्षा ललित कला समिति की ओर से नव संवत्सर को जागरूक करने के लिए प्रत्यूषा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला
विश्व भोजपुरी संघ की ओर से पंचगंगा घाट पर सूर्य नमस्कार और वैदिक रीति से बटुकों ने आरती उतारी। तेलियानाला स्थित धार्मिक संस्था श्री लाट भैरव भजन मंडल के तत्वावधान में हुनमान मंदिर तेलियाना में सजावट की गई। वहीं नेवादा स्थित संतुष्टि इंस्टीट्यूट में पंचांग पूजन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें