फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस घूमने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त, गंगा में किया नौकायन

Tue, 23 Feb 2021 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मंदिर में किए दर्शन।
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ फिलहाल वाराणसी घमने आए हुए हैं। सोमवार को पहुंचे उच्चायुक्त ने बनारस में कई जगहों को घूम लिया है। उन्होंने गंगा घाट, नौकायन के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) भी पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने मंगलवार को तुलसी घाट पहुंचकर गंगा निर्मलीकरण की जानकारी ली। यहां संकट मोचन फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ गंगा रिसर्च लैब में पहुंचकर गंगा निर्मलीकरण पर हो रहे शोध और अन्य प्रयासों को सराहा। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र और आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र से बातचीत कर गंगा पर होने वाले शोध में हर संभव मदद जारी रखने का आश्वासन दिया। उच्चायुक्त ने गंगा में नौकायन भी किया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 4
सुबह ही तुलसी घाट पर पहुंचे उच्चायुक्त ने गंगा आरती भी देखी।  प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि गंगा पर चल रहे शोध में आस्ट्रेलिया पहले से ही मदद कर रहा है। उच्चायुक्त ने आगे भी मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

3 of 4
इसके बाद उच्चायुक्त ने बीएचयू पहुंचकर कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर से भी मुलाकात की। केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों के साथ बीएचयू के शैक्षणिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने किया नौकायन। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सारनाथ भी जाएंगे और इसके बाद शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें