ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाना के संबंध में अदालत के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाना प्रकरण में अदालत के आदेश के बाद गुरुवार की सुबह से कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट मोड में दिखी। आला अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने का शांतिपूर्ण विरोध भी देखने को मिला। दालमंडी, नई सड़क और हड़हा इलाके में स्थित दुकानों के शटर नहीं उठे। मदनपुरा इलाके में कुछेक जगह ही दुकानों के शटर गिरे दिखे। इस बीच दालमंडी, नई सड़क, हड़हा, मदनपुरा, बजरडीहा और लोहता क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान सुबह से देर रात तक गश्त करते नजर आए। इस बीच पुलिस ने सभी पक्षों के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में सहयोग की अपील की। इस बीच भी लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मी भी माहौल की टोह लेते नजर आए। तस्वीरों में देखें- चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती...
विज्ञापन
2 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर के आसपास के इलाकों में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। साथ अधिकारी भी सुबह से नजर बनाए हुए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर भी स्थिति सामान्य है। यहां पुलिस की टीम तैनात है।
विज्ञापन
3 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोर्ट का आदेश आने के बाद सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानाध्यक्ष को कहा गया कि वह अपने क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सभी वर्ग के लोगों के संपर्क में रहें। कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सतर्कता से नजर रखने को कहा गया है।
4 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को माहौल पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ नजर रखने को कहा गया है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
हैशटैग वाराणसी कोर्ट और मिला पूजा... एक्स के टॉप ट्रेंड में
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने से संबंधित प्रकरण में अदालत का आदेश सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के टॉप ट्रेंड में यह मामला रहा। रात 10 बजे तक हैशटैग वाराणसी कोर्ट को लेकर 12 हजार से ज्यादा पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
6 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर समेत आलाधिकारी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से ज्ञानवापी में इबाबत के लिए नमाजी जा रहे हैं।
8 of 10
Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी व्यासजी तहखाने में पूजा के आदेश के बाद बहरडीहा में माहौल सामान्य दिखा, लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी भेलूपुर पुलिस बल के साथ गस्त करते रहे।
9 of 10
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष में कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को दालमंडी और नई सड़क की दुकानें बंद रहीं।