अगर कुछ करने का हुनर आपके अंदर है तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है। इस बात को सच साबित करके दिखाया है बनारस की एक बेटी ने। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा नेहा सिंह ने 38417 अंगुलियों के निशान से 449 फीट कपड़े पर पूरी हनुमान चालीसा लिख डाली। नेहा सिंह को इस उपलब्धि के लिए यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट दिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 5
hanuman chalisa
- फोटो : amar ujala
449 फीट कपड़े पर उकेरी हनुमान चालीसा का विमोचन संकट मोचन मंदिर प्रांगण में पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि और वाणिज्यकर उपायुक्त राकेश सिंह ने किया। यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डा. जगदीश पिल्लई की मौजूदगी में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ मेडल, अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का चेहरा अंकित किया हुआ स्वर्ण सिक्का भी दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
hanuman chalisa
- फोटो : amar ujala
नेहा सिंह ने कहा कि काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर मंजुला चतुर्वेदी के सामाजिक कार्यों से वो प्रेरणा लेती रहती है और हमेशा कुछ नया करने की सोचती हैं। हनुमान चालीसा लिखने वाले इस कार्य में बीएचयू के प्रो. सुरेश नायर एवं राम महेश्वरी का भी सहयोग रहा।
4 of 5
hanuman chalisa
- फोटो : amar ujala
नेहा सिंह पिछले साल सोलह लाख मोतियों से भारत का नक्शा बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में काशी का नाम दर्ज करा चुकी है।
अगले महीने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा, शिवशरण पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।