प्रेम विवाह के प्रति समाज का दृष्टिकोण आज भी बदला नहीं है। खासकर दो अलग-अलग जातियों के प्रेमियों का मिलना तो और दुश्वार कर दिया जाता है। इसलिए अक्सर दो प्रेमियों के घर से भागकर शादी करने या फिर खुदकुशी जैसे मामले सामने आते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है जहां प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। इनकी प्रेम कहानी मोबाइल के दुकान पर शुरू हुई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
railway track
उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रेमी युगल के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। अलग-अलग जाति के होने के कारण कुछ दिन पहले घर वालों ने इनके मिलने पर रोक लगा दी थी। जिले के सिसौड़ा कला निवासी युवक और युवती ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सुबह बहोरा चंदेल रेलवे स्टेशन के समीप दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेम करते थे।
विज्ञापन
3 of 5
suicide at railway track
सिसौड़ा गांव के जयप्रकाश तिवारी का पुत्र रविकांत तिवारी (28) ने पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। गांव के ही चतुरी गोंड की पुत्री इंटर की छात्रा ममता (22) अक्सर उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और चोरी छिपे मिलने लगे। जानकारी आम हुई तो दोनों के घरवालों ने विरोध किया व मिलने पर रोक लगा दी। इस बीच रविकांत की शादी बिहार के कैमूर जिले के जनदहा गांव में तय हो गई।
4 of 5
सौ फीट तक बिखड़े थे शव के चिथड़े
- फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी को उसका तिलक और सात मार्च को शादी थी। शनिवार रात रविकांत ने परिवार वालों को बताया कि वह दो तीन दिन के लिए बाहर जा रहा है। यह कहकर वह घर से निकल गया। इसी तरह ममता भी किसी बहाने से घर से निकल गई। रविवार की सुबह बहोरा गांव के लोग रेल लाइन की तरफ घूमने निकले तो बहोरा हाल्ट से धीना की तरफ डाउन लाइन पर उनके क्षत विक्षत शव मिले।
धीना स्टेशन मास्टर रमाशंकर ने रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना थाने को दी। दोनों की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने उनके घरवालों सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।