फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न, 2 हजार के करीब रहे नमाजी

Fri, 02 Feb 2024 03:10 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर नमाजियों को रोक दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अंदर बहुत भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन
1 of 5
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला
Gyanvapi Masjid News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई। नमाजी ज्ञानवापी से बाहर निकल रहे हैं। ज्ञानवापी में नमाजियों के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।आज 2000 के करीब नमाजियों की संख्या रही। नमाज के बाद करीब 45 मिनट तकरीर चली। तकरीर में मुल्क में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया।

वहीं, ज्ञानवापी तहखाने पर आए फैसले पर तकरीर में कोई चर्चा नहीं हुई। तकरीर के दौरान देश के लोकतंत्र पर चर्चा हुई। इशारे में कहा कि देश मे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी नमाजियों से पूरी तरह फुल हो गई थी। ऐसे में नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर चार पर रोका गया। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से यह बोलकर रोका गया कि अंदर बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ हो गई है। लोगों से कहा गया कि शहर के अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष की ओर से पूजा शुरू होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंच रहे हैं। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
वहीं ज्ञानवापी में पूजा शुरू होने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा बनारस बंद का एलान किया गया। बंदी के एलान के बाद नमाज शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचने लगे।
 

4 of 5
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
नमाजियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
नमाज अदा करने जाते वक्त अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने शांति बनाए रखने को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें कोई नाराजगी नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद व आस- पास के क्षेत्रों में भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं। ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें