फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में बयानवीर बन रहे ओवैसी, जितेंद्र बिसेन ने पत्र में कहा- कोर्ट में आकर बहस करें

Sat, 21 May 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे और श्रृंगार गौरी विवाद मामला भले ही अदालत में हो मगर इसे लेकर बयानबाजी कम नहीं हो रही। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हर रोज इस मामले पर बयान दे रहे हैं। कभी ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे तो कभी अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं। मामले को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने ओवैसी को कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने और सबूत पेश करने की खुली चुनौती दी है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन मामले में महिला वादियों की कानूनी लड़ाई देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा। कहा कि बीते 10-15 दिनों में ज्ञानवापी मामले को लेकर आप बयान दे रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि आप एक सांसद होने के साथ-साथ बैरिस्टर भी हैं। आप सांसद के तौर पर कोई भाषण देते हैं तो तथ्यों की भरमार होती है। लेकिन ज्ञानवापी मामले में दिए गए बयान में आप का कोई तथ्य नहीं दिखा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 8
जितेंद्र सिंह बिसेन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि अगर मीडिया में आप (ओवैसी)  ज्ञानवापी मामले से संबंधित कोई तर्क रखते हैं तो उसको साथ लेकर अदालत में एक बैरिस्टर और शोधकर्ता की हैसियत से आएं और कानूनी लड़ाई लड़ें। मीडिया में बयानबाजी से इस मामले पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

3 of 8
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : self
यह देखकर अच्छा लगा कि एक नेता के तौर पर आप ज्ञानवापी मामले में खूब बयानवाजी कर रहे है लेकिन यह काफी अचरज भरा है कि तमाम आपत्तियों के बाद भी आप बैरिस्टर होने के नाते कानून पक्ष रखने के लिए अभी तक अदालत नहीं पहुंचे।

4 of 8
ओवैसी - फोटो : self
 इन दिनों सभी की निगाहें आप के ऊपर है कि आप अदालत पहुंचेंगे और अपने दावों से संबंधित साक्ष्य पेश करेंगे। हर चीज के बारे में कोर्ट के सामने सबूत रखेंगे। पत्र के जरिए कहा गया कि ओवैसी अपने रिसर्च लेकर अदालत नहीं आ रहे हैं। केवल मंच पर ही ज्ञान बखार रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि बहुत पुरानी कहावत है कि अदालत में कानून की चर्चा सबसे अच्छी होती है। इसके मुताबिक आपसे हम यही उम्मीद करते हैं। लेकिन आप अपने पुराने राजनीतिक तकनीक के साथ व्यस्त हैं। और वो ये कि बार-बार बयान बदलते रहो। किसी भी समस्या के हल के लिए कोई कोशिश मत करो। 
विज्ञापन

6 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
आगे लिखा गया कि ज्ञानवापी पर असदुद्दीन ओवैसी के बयानों से लगातार तनाव बढ़ रहा है। इस कारण ओवैसी को कानूनी लड़ाई के लिए न्यायालय में आमंत्रित किया गया। ऐसा नहीं होने पर विश्व वैदिक सनातन संघ के वकील हैदराबाद के सांसद  असदुद्दीन ओवैसी को कानूनी तरीके से जवाब देंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर पूरा हुआ। तीन दिनों तक चले सर्वे के बाद रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल हो गई है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जिद के अंदर वजू खाने के पास शिवलिंग मिला है। दीवारों पर धार्मिक चिन्ह मिले हैं। वहीं, मुस्लिम पक्षकारों ने इस दावे को नकार दिया है। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि अंदर ऐसा कुछ नहीं मिला। दोनों के पक्षों के बीच इन्हीं दावों को लेकर सियासत जारी है। 
विज्ञापन

8 of 8
याचिका दाखिल करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले को वाराणसी जिला अदालत को ट्रांसफर कर दिया। कोर्ट के इस आदेश पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना वजू के नमाज नहीं होती है। साथ ही उन्होंने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 को पूरी तरह लागू करने की मांग भी उठाई। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि बाबरी खो चुके हैं। अब दूसरी मस्जिद नहीं खोना चाहते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें