उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रमस्थान प्राइवेट बस स्टैंड पर जाम के दौरान बस से स्कॉर्पियो में टक्कर लगने के बाद असलहाधारी लोगों ने कहर बरपाया। इस दौरान असलहाधारियों ने बस चालक को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन
2 of 5
जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी बस को ले जा रहा बस चालक बहादुर यादव कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचा था। वहां, पुरानी तहसील के पास हाईवे पर जाम की वजह से बस रुक-रुक कर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच साइड से निकली एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर बस से टकरा गई।
विज्ञापन
3 of 5
बस से जैसे ही स्कार्पियो टकराई, तुरंत स्कॉर्पियो से तीन राइफलधारी लोगों ने उतरकर चालक को नीचे उतार लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
4 of 5
बस चालक बहादुर यादव ने बताया कि वह सिर्फ अंकुर राय को पहचान पाया है, जिन्होंने उसको बुरी तरह पीटा। बस मालिक सुनील सिंह ने बताया अंकुर राय ने उनके बस ड्राइवर के साथ मारपीट की है।
ड्राइवर ने उन्हें तत्काल घटना की सूचना दी। इसके बाद वो मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वो पहले घटना की जानकारी करेंगे, उसके बाद ही कुछ बोलेंगे।