फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान घटी ऐसी घटना, दूल्हे के छोटे भाई ने भरी दुल्हन की मांग

Thu, 12 Jul 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में एक शादी के दौरान ऐसी घटना घटी कि दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की मांग भरी। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा होती रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
शादियाबाद थाना क्षेत्र के बौरीवीर सिंहपुर (रंजीतपुर) निवासी बिंदू बनवासी की बेटी कश्मीरा की शादी सुहवल थाने के बनवासी निवासी सोमारु बनवासी के बेटे रमेश बनवासी से दस जुलाई को तय थी। नियत तिथि के अनुसार मंगलवार की देर शाम बारात पहुंची। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी100 - फोटो : amar ujala
इसके बाद शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। सिंदूरदान के वक्त रमेश बनवासी की पहली पत्नी अपने मायके के लोगों के साथ वहां पहुंच गई और दूसरी शादी को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच उसने 100 नंबर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को पकड़ कर थाने लाने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। ऐसे में शादी की खुशी उदासी में तब्दील हो गई और दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगे। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान आदि की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद थाने गए दूल्हा रमेश बनवासी के छोटे भाई दीपक बनवासी से कश्मीरा की शादी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP POLICE - फोटो : SELF
पुलिस ने बताया कि रमेश की पहली पत्नी से उसका कुछ विवाद चल रहा था। जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, तो उसने वहां पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिल ने दूल्हा रमेश को थाने लाई। पहली पत्नी ने इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी, लेकिन दूसरी शादी रोकते हुए आपस में बातचीत कर सुलह-समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें