श्री गवरजा माता उत्सव समिति के तत्वावधान में वाराणसी के गोलघर स्थित श्री काशी गोशाला से मां गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सम्पूर्ण राजस्थानी समाज सहित आम जनमानस शामिल हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं और बच्चियां।
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा बुलानाला, नीचीबाग,चौक, बांसफाटक, गोदौलिया,गिरिजाघर होते हुए लक्सा रोड लक्ष्मी कुंड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। जहां पर पहले से उपस्थित राजस्थानी एवं हरियाणवी समाज की महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा मां गणगौर की विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद अपने-अपने घरों में पूजी गई गणगौर को लक्ष्मीकुंड स्थित तालाब में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
शोभायात्रा की भव्यता देख विदेशी पर्यटक भी हुए आकर्षित।
- फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों के साथ बैंड बाजे पर धार्मिक धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ऊंट पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की मनोरम झांकी लोगों का मन मोह रहे थे।
गवरजा माता की भव्य शोभायात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं महापौर अशोक तिवारी शामिल हुए और गोदौलिया चौराहे पर माता की आरती उतारकर पूजन अर्चन किया।
4 of 6
शोभायात्रा में करतब भी दिखाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि मां गवरजा की शोभायात्रा पारंपरिक रूप से हर वर्ष निकाली जाती है और मुझे भी शोभायात्रा में शामिल होने का एवं माता के दर्शन-पूजन का सुअवसर प्राप्त होता है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
5 of 6
शोभायात्रा में झांकी ने मोहा।
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज एवं मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने किया।
शिव-पार्वती का स्वरुप देख हुए निहाल।
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए विरेन्द्र भूरारिया, प्रमोद बजाज, नवरतन राठी, शंकरलाल सोमानी, संजीव शाह, अनुज डिडवानिया, अनूप सर्राफ आदि रहे। राजस्थान ब्राह्मण मंडल परिवार के सदस्यों ने भी मां गणगौर की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।