फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में प्रेमी की हत्या में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, आरोपी ने मर्डर करने के पीछे बताई यह वजह

Sun, 10 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 7
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में युवती से ‌मिलने आए उसके प्रेमी की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने के पीछे चौंकाने वाली हकीकत बताई है। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...

 
विज्ञापन

2 of 7
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने के उंचगांव निवासी एमए के छात्र विभांशू प्रताप पांडेय की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय को पुलिस ने शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय साहनी ने बताया कि विभांशू का प्रधान के गांव की युवती से संबंध थे। इसी को लेकर प्रधान से उसकी ठनी थी। नाराज प्रधान ने उसकी हत्या कर दी। विभांशू की हत्या में प्रधान का भाई भी शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक भदांव गांव के पास स्थित नहर के माइनर में शुक्रवार को गोली लगी युवक की लाश मिली थी। पास में ही एक कार बरामद हुई थी। युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने के उंचगांव निवासी विभांशु प्रताप पांडेय (27) के रूप में हुई थी। वह क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रहा था। कार विभांशु के दोस्त की बताई गई थी, जिसे लिकेर वह निकला था। 

 

4 of 7
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
विभांशु के मौत की सूचना पर उसके भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने बिलरियागंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय उसके भाई सत्यम राय सहित 11 लोगों को आरोपित किया। घटना के खुलासे के लिए एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव को लगाया गया। एसओ ने शुक्रवार की सुबह खालिसपुर गांव के पास से प्रधान श्यामनरायन राय को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि विभांशु का उसके गांव की रहने वाली एक युवती से पुराना संबंध था। 29 सितंबर को विभांशू गांव की युवती के घर रंगेहाथ पकड़ा गया था। प्रधान और युवती के घरवालों ने मारपीट के बाद विभांशु को पुलिस के हवाला कर दिया था। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विभांशु का सीआपीसी की धारा में चालान कर दिया था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
azamgarh murder
इसके बाद दोनों के बीच ठन गई थी। विभांशु ने प्रधान के मोबाइल पर युवती का एक अश्लील एमएमएस भेजा। युवती की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले विभांशु और प्रधान के बीच मोबाइल पर इसको लेकर कहासुनी और देख लेने की बात हुई थी। गुरुवार की रात विभांशु अपने मित्र की कार लेकर युवती के गांव पहुंचा। गांव के चौराहे पर उसकी प्रधान से मुलाबात हुई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। प्रधान ने पिस्टल से विभांशु को गोली मार दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
azamgarh murder
विभांशु की हत्या के बाद प्रधान अपने भाई सत्यम राय को बुलाया। दोनों ने मिलकर विभांशु की लाश उसकी स्वीफ्ट कार में रखकर मालटारी बाजार होते हुए भदाव पहुंचे और लाश को नहर में फेंककर उसकी कार पांच सौ मीटर दूर खेत में खड़ी कर घर चले गए। एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान का चालान कर पुलिस फरार उसके भाई सहित अन्य की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें