यूपी के आजमगढ़ में परिजनों को परिवार की बेटी के प्रेम संबंध से एतराज था। इस बात को लेकर परिवार वालों ने मौका मिलते ही बेटी के प्रेमी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जब प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो प्रेमी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासगांव की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
azamgarh murder
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की लड़की और गोरखपुर निवासी लड़के के बीच प्रेम-प्रसंग था। गु्रुवार को लड़का प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका के परिजनों को मिली, तो परिजनों ने प्रेमी को गोली मारकर हत्या कर दी। लाश को नहर में जाकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह नहर में पड़े एक युवक को शव को ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी मच गई। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 8
azamgarh murder
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर जिस कार द्वारा मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था वह सड़क किनारे खाई से बरामद की गई। मृत युवक गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र का उंचगांव निवासी बताया गया है। युवक की पहचान उसके पास मिली आईडी कार्ड से हुई। लाश एमए के छात्र विभांशु प्रताप पांडेय की थी। घटना के संबंध में छात्र के बड़े भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
4 of 8
azamgarh murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला कि विभांशु युवती से मिलने 29 सितंबर को भी बांसगांव आया था। इस दौरान घर वालों ने देख लिया और उसकी पिटाई की थी। इसी घटना के बाद उसकी हत्या का तानाबाना बुना जा रहा था। इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस विभांशु, उसकी प्रेमिका और ग्राम प्रधान के कनेक्शन को खंगाल रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि देर रात तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
5 of 8
azamgarh murder
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय ने पुलिस को बताया कि विभांशु उसकी हत्या करने के लिए आया था। विभांशु प्रताप पांडेय सगड़ी तहसील में स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय से एमए कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासगांव निवासी एक युवती से प्रेम करता था। बीते 29 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था।
विज्ञापन
6 of 8
azamgarh murder
इस दौरान ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय आदि ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और विभांशु को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया था। कहा जा रहा है कि तभी से उसकी हत्या का तानाबाना बुना जा रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
azamgarh murder
गुरुवार की रात विभांशु की गोली मारकर हत्या कर फेंकी हुई लाश मिलने और उसके बड़े भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय की तरफ से बासगांव के प्रधान श्याम नारायण राय उसके भाई सत्यम राय और विभांशु की प्रेमिका सहित 11 लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस विभांशु और युवती तथा ग्राम प्रधान का कनेक्शन खंगाल रही थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विभांशु प्रताप पांडेय की हत्या प्रेम प्रपंच के चलते की गई है। इस संबंध में तीन लोगों को नामजद और आठ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।