आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बीएचयू वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र को अनुपमशाला बनाएं। बच्चों को गांव का ही भ्रमण कराएं। उन्होंने पंचायत भवन, बैंक, पोस्ट आफिस आदि दिखाने का सुझाव दिया। गुजरात में अपने मंत्रिमंडल के दौरान आंगनबाड़ी सुधार के अनुभवों को साझा किया। कहा कि अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वहां के डीएम ने हजारों रुपये देकर पुरस्कृत किया। बताया कि इसके लिए माता यशोदा अवार्ड दिया जाता है। सभी आंगनबाड़ी ध्यान से सीखें। उन्हें ट्रेनर बनकर दूसरे राज्यों में मास्टर ट्रेनर के रूप में जाने का अवसर मिलेगा।