फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन गर्ल पूनम यादव का एक दिन पहले फूलों से स्वागत, अगले दिन ईंट-पत्थर से हुआ हमला

Sun, 15 Apr 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पूनम यादव शनिवार को जब अपनी बुआ के घर उनसे मिलने पहुंची थी तो उनको क्या पता था कि एक दिन पहले जहां लोगों ने उनके स्वागत के लिए पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया था। वहीं आज उनका स्वागत ईंट-पत्थर के साथ किया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें... 

 
विज्ञापन

2 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
गोल्डन गर्ल पूनम यादव शुक्रवार को बनारस अपने घर लौटीं। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूनम यादव के घर पहुंचते ही परिजनों व रिश्तेदारों ने बिटिया का स्वागत किया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
घर पर हुए कार्यक्रम में पूनम की बुआ नहीं पहुंच पाईं थी। अगले दिन ही शनिवार को ही पूनम यादव बुआ से मिलने उनके घर पहुंची। जहां उन पर हमला हो गया। 

 

4 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
पूनम यादव पर शनिवार को जब रोहनिया थाना क्षेत्र के मुंगवार गांव में पूनम यादव की बुआ के घर पहुंची थी। बुआ के परिवार का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
जिसको लेकर शनिवार को उनकी बुआ के परिवार और पड़ोसी से मारपीट हो गई। मारपीट में पूनम के चचेरे भाई का सिर फट गया वहीं दोनों पक्षों के अन्य लोग भी घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

6 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
पूनम यादव दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। इसी दौरान बुआ के पड़ोसियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पूनम यादव को बचाया। पूनम यादव के पिता और रिश्तेदार थाने पहुंचकर उच्चधिकारियों को सूचना दे दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पूनम ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 222 किग्रा का भार उठाकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें