माई नर्चर प्री स्कूल के दस वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था। उन सभी बच्चों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने शिव तांडव पर कराटे और स्केट्स की भी प्रस्तुती दी।
विज्ञापन
1 of 7
वार्षिकोत्सव पर परफॉर्मेंस करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल का दशवां वार्षिकोत्त्सव (The My Nurture annaul function) का आयोजन बीएचयू के शताब्दी कृषि प्रेक्षा गृह मेंआयोजित किया गया था।
विज्ञापन
2 of 7
महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल का दशवां वार्षिकोत्त्सव
- फोटो : अमर उजाला
आजादी के 75वें अमृत महोत्त्सव को प्रमुखता से दिखाते हुए उत्तर से दक्षिण राज्यों के लोक गीतों पर बच्चों ने डांस किया। जिसमें कश्मीर,पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक राजयों की संस्कृति का दिखाया गया।
विज्ञापन
3 of 7
छोटे-छोटे बच्चों ने शिव तांडव पर कराटे और स्केट्स की भी प्रस्तुती दी।
- फोटो : अमर उजाला
माई नर्चर प्री स्कूल के दस वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था। उन सभी बच्चों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया।
छोटे-छोटे बच्चों ने शिव तांडव पर कराटे और स्केट्स की भी प्रस्तुती दी।
4 of 7
पद्मश्री राजेश्वर आचार्य जी, माननीय महापौर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन के मुख्य अतीथि -
पद्मश्री राजेश्वर आचार्य जी, माननीय महापौर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथी - श्री अनुपम रघुवंशी,डॉक्टर अखिल कपूर, डॉक्टर अंकिता कपूर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल,चार्टेंट अकाउंटेंट राजेश टंडन जी, नेहा कक्कर जी भी सम्मिलित हुए। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और खूब तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 7
स्टेज पर परफॉर्मेंस करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के चेयर पर्सन श्री गोपाल लाल कपूर , माया कपूर , डायरेक्टर राजुल कपूर और प्रिंसिपल निधि कपूर ने सभी अभिभावकों की प्रशंशा की और सभी बच्चों का उत्त्साह वर्धन किया इस मौके पर सभी टीचर्स ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतः सभी अभिभावक और अतिथि ,मुख्य अतिथियों ने खूब-खूब प्रशंशा की।
छात्रों ने प्रस्तुति से मोहा मन
डैलिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल्स रोहनियां में रविवार को वाषिकोत्सव युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि प्रतीक त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सम्मानित पंडित राजेश्वर आचार्य, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कृतिमान श्रीवास्तव, डा. पृथ्वीश नाग, डॉ. लेनिन रघुवंशी रहे। संस्थाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, अलीशा मधोक वालिया, माहिर मधोक, फिजा मधोक, प्रधानाचार्य गुरमीत कौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्रों ने तबला एवं सितार वादन के साथ गायत्री मंत्र की प्रस्तुति दी। इसके बाद रॉक-बैंड में करीब सौ छात्रों ने प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान अतिथियों द्वारा स्कूल के सत्र 2023-24 का कैलेंडर का विमोचन किया गया। अंत में डैलिम्स सनबीम स्कूल पहड़िया एवं मोहिनीकुंज की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव और शिवानी सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
शिव तांडव से गूंजा स्पेक्ट्रम का मंच
- फोटो : अमर उजाला
शिव तांडव से गूंजा स्पेक्ट्रम का मंच
जीडी गोयनका स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम’ का रविवार को आयोजन किया गया। रोहनिया के हरदत्तपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गायन और वादन की ऐसी त्रिवेणी बहाई कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में वरिष्ठ छात्रों द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। इस दौरान मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, चेयरमैन दिनेश गुप्ता, निदेशक राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।