फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने से पहले दु्ल्हन के घर पुलिस लेकर पहुंच गई प्रेमिका, हुआ जमकर हंगामा

Wed, 02 May 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बारात बस एक दो घंटे में आने वाली है। दु्ल्हन जयमाला के लिए तैयार हो रही है। पंडाल में लगे डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। तभी एक लड़की भारी पुलिस बल के साथ पंडाल में आती है। दु्ल्हन के पिता और अन्य परिजन दौड़ बाहर आए और आने आने का कारण पूछा। पुलिस और लड़की ने जो जवाब दिया वो सुनकर पैरों तले से जमीन खिसक गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव का है। यहां मंगलवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब बारात आने से पहले प्रेमिका ही पुलिस को लेकर धमक गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले प्रेमिका ने तरवां थाने में तहरीर दी थी कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और एक बार गर्भपात भी कराया। अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने लिए बैठी थी। खबर लिखे जाने तक बारात  नहीं पहुंची थी।  

 

4 of 5
Breakup
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव में मंगलवार शाम तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया निवास नीरज उर्फ आंशू गुप्ता पुत्र राजनाथ की बारात आनी थी। बारात घर से रवाना भी हो गई थी। इससे पहले लड़की पक्ष के दरवाजे पर तरवां थाना क्षेत्र निवासी दूल्हे की प्रेमिका तरवां पुलिस के साथ पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक्चर
पुलिस का कहना था कि दूल्हे को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेमिका ने 24 अप्रैल को तरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार गर्भपात भी करा चुका है। इसके बाद दूसरी युवती से शादी कर रहा है। पुलिस दूल्हे के इंतजार में बैठी थी। मामला चर्चा का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें