फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Thu, 02 Aug 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने से महज सौ मीटर दक्षिण स्थित जनता इंटर कॉलेज गेट के सामने गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक और चालक पकड़ लिए गए। कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर न होने से नाराज लोगों ने थाना गेट पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।  आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

मेहनजापुर थाना क्षेत्र के सिहुका अबीरपुर गांव निवासी संजना दुबे (16) पुत्री उदयशंकर कक्षा नौ की छात्रा थी। वह मेहनाजपुर थाने के पास स्थित जनता इंटर कालेज की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे संजना अपनी साइकल से स्कूल गेट पर पहुंची। साइकल से उतरकर कॉलेज जाने लगी। इसी दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग वाराणसी ले जा रहे थे। रास्तेे में उसकी मौत हो गई। वह चार भाई बहनों में छोटी थी। उधर संजना की मौत से नाराज क्षेत्र के लोग थाना गेट पर मेहनाजपुर-चिरैयाकोट प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना था कि मुख्य मार्ग पर स्थित होने के बावजूद कालेज गेट के अगल-बगल कोई ब्रेकर नहीं है। ना ही गेट बंद होने पर बाहर खड़ा होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था। गेट पर कोई कर्मचारी दरवाजा खोलने और बंद करने के लिए भी नहीं रहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Accident
सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर कुमुद शेखर ने लोगों की दोनों मांगों को तीन दिन के भीतर पूरा कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें