फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा से दो बच्चों का पिता करता था छेड़खानी, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, दे दी जान 

Thu, 19 Apr 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
देश में रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर माहौल गर्म है। इसी बीच आजमगढ़ में मंगलवार की रात हाईस्कूल की एक छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा से दो बच्चों का पिता छेड़छाड़ करता था। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
suicide
मनबढ़ उसे स्कूल से आते-जाते समय परेशान करता था। कई बार उसके घरवालों से और थाने में शिकायत की गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
teasing shimla
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पढ़ने में वह काफी अच्छी थी। दो बच्चों का पिता यशवंत राम उर्फ सोनू स्कूल से आते-जाते समय उसे रास्ते में परेशान करता था। यहां तक कि रात को उसके घर में भी घुस जाया करता था। 

 

4 of 6
teasing shimla
यशवंत की हरकतों की जानकारी छात्रा ने अपने घरवालों दी थी। परिवार के लोगों ने यशवंत के घर शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कप्तानगंज थाने पर भी मामले की शिकायत हुई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ईव टीजिंग
इन सबसे परेशान छात्रा ने मंगलवार की शाम कीटनाशक खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिवारवाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले ही छात्रा ने पूरी बात दोबारा अपनी मां और घरवालों को बताई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
up police - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यशवंत उर्फ सोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें