बनारस में एक युवती ने जीआरपी थाने में जमकर बवाल काटा। युवती को संभालना मुशिकल हो गया। उसकी तहरीर लेने के बाद मामला शांत हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
UP Police
पीड़िता ने बताया कि किसी काम से कैंट स्टेशन गई थी। वहां स्कूटी खड़ी करने को लेकर किसी से कहासुनी हो गई और बाद में मारपीट हो गई। जब शिकायत लेकर वह जीआरपी थाने पहुंची तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
साथ ही युवती ने तहरीर फाड़े जाने का आरोप लगाया। इससे आहत होकर उसने थाने पर जमकर बवाल काटा। उसने एक जीआरपी के एक सिपाही का डंडा हाथ में ले लिया और चिखने-चिल्लाने लगी। बाद में उसकी स्कूटी अपनी जगह खड़ी नहीं मिली तो वह भड़क गई। बाद में जीआरपी ने उसकी स्कूटी खोजकर दी और तहरीर ली तब जाकर युवती वहां से गई।
युवती खुद को जेएनयू की छात्रा और अधिवक्ता बता रही थी। इस संबंध में इलाहाबाद परिक्षेत्र के एसपी रेल हिमांशु कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।